ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में कोरोना का महाविस्फोट, एकसाथ मिले 1266 मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 16305

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1266  लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16305 हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 1266 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16305हो गई है. विभाग ने बताया कि राज्य के सभी जिलों से ये नए मामले सामने आये हैं. पटना में एक बार फिर से कोरोना के सबसे ज्यादा के सामने आए हैं. पटना में कुल 170 नए केस पाए गए हैं जबकि नालंदा जिले में 78, सिवान में 98 और मुजफ्फरपुर में 72 नए पॉजिटिव पाए गए हैं.


इसके अलावे नवादा में 76 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. भागलपुर में 81, बेगूसराय में 76, पश्चिम चंपारण में 54, सारण में 47, मुंगेर में 61, कटिहार में 46, भोजपुर में 40, गया में 34, लखीसराय में 29, समस्तीपुर में 24, रोहतास में 29 और वैशाली में 36 नए मरीज मिले हैं. इसके अलावे अररिया में 14, अरवल में 11, औरंगाबाद में 21, बांका में चार, बक्सर में 27, पूर्वी चंपारण में 13, गोपालगंज में 22, जमुई में नौ, जहानाबाद में 14, खगड़िया में 11, मधेपुरा और मधुबनी में 6-6 नए मरीज मिले हैं. पूर्णिया जिले में 7, सहरसा में पांच, शेखपुरा में 11, शिवहर में तीन, सीतामढ़ी में 13, सुपौल में 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई है.


पिछले 24 घंटे में 8 की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित अपडेट जारी की गई . विभाग की ओर से जारी इस नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 8 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 118 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौत हुई थी. 


बिहार में अब तक 118 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 118 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 14 और भागलपुर में 10 लोगों की मौत हुई है. दरभंगा में 8 और समस्तीपुर में 7 की मौत हुई है. पूर्वी चंपारण और रोहतास 6-6 लोगों की मौत हुई है. मुजफ्फरपुर, नालंदा, सीवान और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है.


इसके आलावा बेगूसराय, भोजपुर, पश्चिमी चंपारण और वैशाली  में 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी और में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही अररिया, कैमूर, किशनगंज और मधुबनी में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, सहरसा और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है. 


सूबे में 10991 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 10991 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 740 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.


बिहार में कोरोना का महाविस्फोट, एकसाथ मिले 1266 मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 16305

टैग्स