ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में मिले 93 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 8273

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 93 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 8273 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 54 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 93 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 8273 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक औरंगाबाद, बेगूसराय, दरभंगा, भोजपुर, गोपालगंज, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर और सीवान से नए मामले सामने आये हैं. 


बिहार में अब तक 55 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 55 लोगों की मौत हो चुकी है. सबसे ज्यादा दरभंगा और सारण जिले में 5 मरीजों की मौत हुई है. बेगूसराय और पटना में 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. खगड़िया, नालंदा और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा भोजपुर, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.


अब तक 6106 हुए ठीक
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 93 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 8273 हो गई है. पटना में 400 से अधिक मामले सामने आये हैं. इसके आलावा बेगूसराय, भागलपुर, मधुबनी, मुंगेर और सीवान में 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 6106 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 79 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.


बिहार में मिले 93 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 8273

बिहार में मिले 93 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 8273

बिहार में मिले 93 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 8273

बिहार में मिले 93 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 8273