ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Covid-19 Updates : मरीजों की संख्‍या कम, लेकिन कोरोना से मौत का सिलसिला अब भी जारी

PATNA : बिहार में कोरोना के नए मरीजों का मिलना कम हो गया है, लेकिन संक्रमण के कारण मरने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को राज्‍य स्‍तर पर जारी रिपोर्ट में को

Bihar Covid-19 Updates : मरीजों की संख्‍या कम, लेकिन कोरोना से मौत का सिलसिला अब भी जारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के नए मरीजों का मिलना कम हो गया है, लेकिन संक्रमण के कारण मरने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को राज्‍य स्‍तर पर जारी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण से एक मौत की बात कही गई है। हालांकि, पटना के ही अलग-अलग अस्‍पतालों में गुरुवार को तीन मरीजों की मौत हुई है। 


पटना के कोविड डेडीकेटेड अस्पताल एम्स में राजधानी के मीठापुर निवासी समेत दो और पीएमसीएच में एक कोरोना संक्रमित की गुरुवार को मौत हो गई। वहीं 5182 आशंकितों की जांच में 58 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पटना में जनवरी से अबतक 50 संक्रमितों की कोरोना से मौत हो चुकी है।


स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते 24 घंटे में 247 नए संक्रमित मिले हैं। गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार सात जिले खगडिय़ा, किशनगंज, बांका, कैमूर, लखीसराय, नवादा और शेखपुरा में कोरोना संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला। वहीं पटना में सबसे अधिक 58 केस मिले हैं। 


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार से गुरुवार के बीच कोविड के कुल 1,50,072 सैंपल की जांच की गई। जिसमें पटना में 58, पूर्णिया में 25, जबकि बेगूसराय, मधेपुरा, सुपौल व पश्चिम चंपारण जिले में 12-12 नए संक्रमित मिले हैं। अन्य राज्य के तीन लोगों की रिपोर्ट भी जांच में पाजिटिव पाई गई है।


Bihar Covid-19 Updates : मरीजों की संख्‍या कम, लेकिन कोरोना से मौत का सिलसिला अब भी जारी


  • विगत 24 घंटे में कुल 1,50,072 Test tube सैम्पल की जांच हुई है।
  • अबतक कुल 8,14,443 मरीज ठीक हुए हैं। 
  • वर्तमान में #COVID19 के active मरीजों की संख्या 1659 है।
  • बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 98.32 है।