ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

बिहार में मिले कोरोना के 23 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 989

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 23 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके स

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 23 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 989 हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरूवार को दूसरी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 23 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. बिहार में कोरोना संक्रमण के जो 23 नए मामले सामने आए हैं. उनमें 7 जिलों से मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें मुजफ्फरपुर से 3, बांका से 3, नवादा से 1, जहानाबाद से 5, नालंदा से 3, शेखपुरा से 2 और लखीसराय से 6 मामले सामने आए हैं.


23 नए मरीजों में केवल 2 महिलाएं हैं. एक महिला जहानाबाद से पॉजिटिव पाई गई है, जबकि दूसरी लखीसराय से 3 साल की एक बच्ची को पॉजिटिव पाया गया है. मुजफ्फरपुर के 3 नए मामले अलग-अलग इलाकों से हैं. पहला मामला मोतीपुर से है, जहां 29 साल के एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जबकि कुढ़नी के 31 साल के एक शख्स और बंदरा के एक 31 साल के एक अन्य शख्स कि रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. 


बांका जिले से भी तीनों मामले अलग-अलग इलाकों से है. पहला केस नगरपालिका इलाके से है, जबकि दूसरा बैल है. तीसरा पत्थर गामा इलाके से सामने आया है. नवादा के मिस कॉल से 28 साल के एक शख्स को पूर्ण पॉजिटिव पाया गया है, जबकि जहानाबाद के मलाह चाक से 3 मामले सामने आए हैं. जहानाबाद के रतनी फरीदपुर से भी एक कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है.


नालंदा जिले के गिरियक से एक बार से 2 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक अन्य मामला हिलसा से आया है. शिवपुरा के गदर और कृपा बीघा से 1-1 केस सामने आया है. लखीसराय से सभी छह मामले अलग-अलग इलाकों से हैं. लखीसराय के मोहद्दीनगर से एक 3 साल की बच्ची कोरोना वायरस है, जबकि जगनपुरा से 36 साल के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. लखीसराय के नया टोला सनसर पोखर गुलामी और रामसीन इलाकों से भी एक-एक कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं.


बिहार में मिले कोरोना के 23 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 989

टैग्स