ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में फिर मिले 51 कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 2737

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 51 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2737 हो गई है.



बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 51 नए मरीज सामने आये हैं. इसके साथ ही बिहार में आंकड़ा बढ़कर 2737 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए इस नए अपडेट में पटना से 3, वैशाली से 9, सारण से एक, गया से 4, पश्चिमी चंपारण से 5, सीतामढ़ी से 11, मुजफ्फरपुर से एक, बेगूसराय से 8, औरंगाबाद से 7 और कटिहार से 2 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. 


एक सप्ताह में 1220 कोरोना मरीज
बिहार में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ते 2737 हुए अब हो गई है. जिसमें से 733 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. बिहार में पिछले एक सप्ताह में 1220 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. जबकि इन्हीं 7 दिनों में 227 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं.


बिहार में अब तक 13 की मौत
बिहार में रविवार को एक मरीज की मौत कोरोना के कारण हुई थी. इस मौत के साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है. इससे पहले ही पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) सासाराम और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.


बिहार में फिर मिले 51 कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 2737

बिहार में फिर मिले 51 कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 2737

टैग्स