ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में फिर मिले 43 कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 2686

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडे

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 43 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2686 हो गई है.


कोरोना के 43 नए मामले 9 जिलों से सामने आए हैं. इनमें पटना से 8 नए मामले सामने आए हैं. पटना के लोदीपुर से कोरोना का एक नया मरीज पाया गया है. जबकि विक्रम से चार नए पॉजिटिव के सामने आए हैं. इसके अलावा मोकामा से एक मामला सामने आया है. पटना के समनपुरा इलाके से भी 30 साल का एक शक्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.


भोजपुर से कोरोना के 6 मरीज मिले हैं. यह सभी जगदीशपुर इलाके से सामने आए हैं. इसके अलावा अरवल से 3 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. सीवान  से कोरोना के 2 नए मरीज आए हैं. सिवान के नौतन और रामपुर में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है, जबकि सुपौल के त्रिवेणीगंज से एक और राघोपुर से एक नए मरीज की पहचान हुई है. मधुबनी जिले से कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं.



एक सप्ताह में 1220 कोरोना मरीज
बिहार में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ते 2643 हुए अब हो गई है. जिसमें से 733 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. बिहार में पिछले एक सप्ताह में 1220 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. जबकि इन्हीं 7 दिनों में 227 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं.


बिहार में अब तक 13 की मौत
बिहार में रविवार को एक मरीज की मौत कोरोना के कारण हुई थी. इस मौत के साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है. इससे पहले ही पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) सासाराम और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.


बिहार में फिर मिले 43 कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 2686

बिहार में फिर मिले 43 कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 2686

टैग्स