ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में मिले 39 और कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 1118

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 39 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 39 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1118 हो गई है.


बिहार में कोरोना संक्रमण के 39 नए मामले 9 जिलों से सामने आए हैं. इसमें राजधानी पटना के बीएमपी 14 से एक और नए मरीज की पुष्टि हुई है. इसके अलावा मधुबनी जिले से 6 नए मामले सामने आए हैं. पूर्वी चंपारण से एक, वैशाली से तीन, नवादा से 9 केस सामने आए हैं. 


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों में सबसे ज्यादा केस पूर्णिया से सामने आए हैं. पूर्णिया में 15 नए कोरोना  मरीजों की पुष्टि हुई है. यह रुपौली से सामने आए हैं. इसके अलावे जहानाबाद से एक, शिवहर से एक और मुजफ्फरपुर से 2 मामले सामने आए हैं.


पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार ने बताया कि जिले में 15 नए मामले सामने आये हैं. उन्होंने आगे बताया कि इनमें से 11 लोग ऐसे शामिल हैं, जो दिल्ली के आजादपुर से ट्रक के माध्यम से पूर्णिया के रुपौली पहुंचे थे. बता दें कि इसी चेन से जुड़े कई मामले पहले भी इस इलाके से सामने आ चुके हैं. 


सहरसा जिले से तीन नए मामले सामने आये हैं. सहरसा के जिलापदाधिकारी कौशल कुमार ने इन मामलों की पुष्टि की है. डीएम कौशल कुमार ने बताया कि तीन नए मामले सामने आने के बाद जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. मुजफ्फरपुर जिले से भी दो नए मामले सामने आये हैं. एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ सुनील कुमार शाही ने इन नए मामलों की पुष्टि की है. एसकेएमसीएच के सुप्रीटेंडेंट ने बताया कि दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. बता दें कि इन दो नए मामलों के साथ ही इस जिले में अब कुल 20 कोरोना मरीज हो गए हैं. इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले से 18 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं.  




बिहार में मिले 39 और कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 1118
बिहार में मिले 39 और कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 1118


टैग्स