ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में मिले 106 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 6289

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफ

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 106 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 6289 हो गया है. बिहार में अब तक कुल 1,20,086 सैंपल की जांच हुई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 35 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 106 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 6289 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना, कैमूर, रोहतास, अररिया, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सुपौल, कटिहार, बेगूसराय, सीवान, पश्चिमी चंपारण, गया, सारण, शिवहर, मधुबनी, बांका, नालंदा और खगड़िया से नए मामले सामने आये हैं. इस खबर में नीचे सभी मरीजों की लिस्ट दी गई है. 


बिहार में अब तक 35 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 35 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर, जहानाबाद और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.


बिहार में अब तक 6289 पॉजिटिव मामले
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 106 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 6289 हो गई है. पटना और भागलपुर जिले में कोरोना की ट्रिपल सेंचुरी पूरी हो गई है. वहीं, बिहार के मधेपुरा, मुंगेर, मधुबनी, पूर्णिया, सीवान, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है. जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 3686 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 370 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.


बिहार में ब्लॉक स्तर के कोरेंटिन सेंटर 15 जून से बंद
बिहार सरकार के निर्देश पर राज्यभर में ब्लॉक स्तर पर बने कोरेंटिन सेंटर 15 जून से बंद कर दिये जायेंगे. इस संबंध में आपदा विभाग ने पूर्व में ही निर्णय लिया है. इस निर्णय के मद्देनजर राज्य सरकार ने एक जून के बाद आने वाले श्रमिकों का पंजीकरण बंद किया जा चुका है. जबकि, तीन जून से आपदा राहत केंद्र बंद किये जा रहा है. आपदा प्रबंधन की ओर से इस बाबत सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया गया है. जिसकी समीक्षा शनिवार को दोबारा से की गयी है.


बिहार में मिले 106 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 6289

बिहार में मिले 106 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 6289

बिहार में मिले 106 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 6289

बिहार में मिले 106 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 6289

टैग्स