ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में मिले 16 और कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 3106

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 16 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 3106 हो गई है. बिहार के पटना और रोहतास दो ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस ताजा आंकड़े के मुताबिक 16 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 3106 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक 1050 मरीज स्वस्थ हुए हैं. जबकि सूबे में 15 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अब तक कुल 70275 सैंपल के जांच हुए हैं. सरकार ने यह भी बताया कि 2168 प्रवासी मजदूर अब तक कोरोना संक्रमित मिले हैं. 


बिहार में ठीक हुए 1050 मरीज, 15 की मौत
बिहार में अब तक कुल 1050 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 15 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. बिहार में रविवार को एक मरीज की मौत कोरोना के कारण हुई थी. सोमवार को भी नालंदा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी. मंगलवार को एक नए मौत के बाद ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 15 हो गया है. इससे पहले ही पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा जहानाबद, नालंदा, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा), सासाराम, सीवान और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.


बिहार में मिले 16 और कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 3106



टैग्स