ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में मिले 91 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 5455

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 91 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 5455 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 33 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 91 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 5455 हो गया है. पुराना के 91 नए मामलों में 11 नए केस गोपालगंज जिले से हैं जबकि नवादा से भी 12 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. कटिहार से 17 मामले सामने आये हैं. पटना में 6 नए मामले सामने आए हैं. पटना के सिपारा, जक्कनपुर, फुलवारीशरीफ, मनेर और दानापुर में नए मरीज मिले हैं. रोहतास जिले से कोरोना वायरस 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. जबकि सारण से एक, बेगूसराय से 8, सुपौल से 5, भागलपुर से 2, मुंगेर से 5, मधेपुरा से एक, भागलपुर से एक और बांका से एक 13 नए मरीज सामने आए हैं.


बिहार में अब तक 33 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 33 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही औरंगाबाद, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.


बिहार में अब तक 5455 पॉजिटिव मामले
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 91 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 5455 हो गई है. बिहार के पटना, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है. जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 2770 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 228 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें तत्काल होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.


बिहार में मिले 91 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 5455

बिहार में मिले 91 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 5455

बिहार में मिले 91 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 5455

बिहार में मिले 91 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 5455

टैग्स