ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में फिर मिले 9 कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 953

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में कोविड-19 का संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि प्रतिदिन दर्जनों मरीज सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में कोविड-19 का संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि प्रतिदिन दर्जनों मरीज सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक ताजा अपडेट जारी किया गया है. इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार में 9 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 953 हो गया है.


कोरोना पॉजिटिव 9 नए मामले 2 जिलों से सामने आए हैं. मुंगेर से 5 और बेगूसराय से 4 नए पॉजिटिव पाए गए हैं. मुंगेर के खड़गपुर से 3 केस और जमालपुर से 1 जबकि फलका गुमटी से 1 केस सामने आया है. बेगूसराय के साहेबपुर कमाल से 2 मामले और गढ़पुरा से 2 मामले सामने आए हैं.


स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की तरफ से जारी किए गए बुधवार के पांचवें अपडेट में सभी 9 मरीज पुरुष हैं. इन 9 मरीजों में सबसे कम उम्र का युवक 18 साल का है. यह युवक साहेबपुर कमाल बेगूसराय का रहने वाला है, जबकि सबसे ज्यादा उम्र का शख्स 45 साल का है. मुंगेर के फल का गुमटी के 45 साल के शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.


बिहार में फिर मिले 9 कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 953

टैग्स