ब्रेकिंग
खान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेज

बिहार में मिले 32 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 4452

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 32 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 4452 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 26 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.


बिहार में अब तक 4452 पॉजिटिव मामले
राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 32 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 4452 हो गई है. बिहार के पटना, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गया से एक, बांका से 4, खगड़िया से 12, पटना से एक, नालंदा से एक, मधेपुरा से 4, सारण से 2, भागलपुर से 3, पूर्णिया से एक और गोपालगंज से 3 नए मामले सामने आये हैं.


गुरूवार को 3 मौत
गुरूवार को बिहार में तीन लोगों की मौत हो गई है. बेगूसराय, कटिहार और शिवहर के रहने वाले एक-एक लोगों की मौत हुई है. पहली मौत शिवहर के रहने वाले 75 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति की हुई. जिन्हें पित्त की थैली में कैंसर था. वे 4 दिन पहले IGIMS से NMCH रेफर हुए थे. दूसरी मौत बेगूसराय के रहने वाले 84 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई. इस मरीज को भी 27 मई को IGIMS से NMCH रेफर किया गया था. वे पहले से लकवा ग्रस्त थे और इन्हें चमकी आ रही थी. तीसरी मौत कटिहार के रहने वाले व्यक्ति की हुई. जिसका इलाज भागलपुर हॉस्पिटल में चल रहा था. 


बिहार में अब तक 29 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 29 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. 


भागलपुर डीएम ने की पुष्टि
बिहार में 29वीं मौत की पुष्टि की गई है. भागलपुर के डीएम ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि भागलपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि कटिहार के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हुई है. जिसे दो दिन पहले इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल हॉस्पिटल में रेफर किया गया था. यह मरीज पहले से कैंसर पीड़ित था. इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. दो दिन पहले इसकी हालत ज्यादा ख़राब हो गई. जिसके कारण इसकी मौत हो गई.  


बिहार में मिले 32 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 4452

टैग्स