ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

अब खुसुरफुसुर से काम नहीं चलेगा: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के सामने ये क्या बोल गये कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी

बिहार कांग्रेस के नये प्रभारी कृष्णा अल्लावारू आज पहली दफे बिहार पहुंचे. पटना पहुंचते ही उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट कर दिये. बिहार कांग्रेस अब पुराने फार्मूले पर नहीं चलेगी.

BIHAR POLITICS
कांग्रेस की प्रेस वार्ता
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नये प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति की है. मोहन प्रकाश के बदले बिहार कांग्रेस के नये प्रभारी कृष्णा अल्लावारु गुरुवार को पटना पहुंच गये. लेकिन बिहार में कदम रखते ही अपने इरादे साफ कर दिये. बिहार में कांग्रेस अब पुराने ढ़र्रे पर नहीं चलेगी. 


नये प्रभारी को चेहरा दिखाने की होड़

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश प्रभारियों को बड़ी जिम्मेवारी दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऐलान किया है कि किसी भी राज्य में पार्टी के प्रदर्शन के लिए वहां के प्रभारी जिम्मेवार होंगे. इसका मतलब ये निकाला जा रहा है कि प्रभारी ही सारे बड़े फैसले लेंगे. लिहाजा कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी जब पटना पहुंचे तो कांग्रेसियों में उन्हें अपना चेहरा दिखाने की होड़ मच गयी. 


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ काफी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने बड़ी गर्मजोशी से अपने प्रभारी का स्वागत किया. सदाकत आश्रम में बिहार प्रभारी के स्वागत में आज त्योहार जैसा माहौल दिखा. अमूमन पार्टी के कार्यक्रम से गायब रहने वाले नेता भी आश्रम में नजर आए। पटना पहुंचते ही अल्लावारु ने साफ कर दिया की पार्टी अपनी पूरी ताकत से लड़ेगी भी और जीतेगी भी.


चुनाव में बारात नहीं रेस के घोड़े दौड़ायेंगे

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने पार्टी नेताओं से कहा कि कांग्रेस नये तरीके से चलेगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का साफ कहना है कि अब चुनाव में बरात के नहीं रेस के घोड़े दौड़ाए जाएंगे.  बिहार की विधानसभा चुनाव भी इसी तर्ज पर लड़ा जायेगा. क्योंकि दिल्ली की लोकसभा तक पहुंचने का रास्ता बिहार से होकर ही गुजरता है.


खुसुरफुसुर नहीं चलेगी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह औऱ दूसरे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कृष्णा अल्लावारु ने गुटबाजी करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेताया. उन्होंने कहा कि गुटबाजी या खुसुरफुसुर से कोई भी लड़ाई नहीं जीती जा सकती है. इसलिए हर हाल में इसे रोकना होगा.  उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता और नेता के साथ मिलकर काम करूंगा. 


सारे जिलों का दौरा करेंगे

कृष्ण ने घोषणा की कि वे जल्द ही बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे. जिलों के दौरे के उनके कार्यक्रम की घोषणा जल्दी ही होगी. उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस को उसकी पुरानी ताकत वापस दिलाने की जिम्मेदारी मुझे दी गई है और मैं इसे पूरी मजबूती से निभाऊंगा. चुनौती कैसी भी हो, मैं उससे भागूंगा नहीं, उसका सामना करूंगा.


प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस को कोई भी पार्टी या संगठन हरा नहीं सकता. कांग्रेस को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है. उन्होंने कहा कि आप, यहां बैठे तमाम लोग 'सिंह' हैं जो कभी पराजित नहीं होते हैं. इससे पहले, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह ने अल्लावारु का स्वागत किया और कहा कि युवा प्रभारी के साथ मिलकर पार्टी को बिहार में नई ऊंचाइयों पर ले जाना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शक्ति पूरी ऊर्जा और ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और बिहार में हम सरकार बनाएंगे.