ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

बिहार में CNG और PNG पर टैक्स दरें होंगी एक समान, घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगी सस्ती गैस: सम्राट चौधरी

बिहार में अब CNG और PNG पर एक जैसी टैक्स दर लागू की जाएगी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इससे घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सस्ती मिलेगी और क्लीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा। इससे छोटे व्यापारियों को भी राहत मिलेगी।

Bihar
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में अब CNG और PNG पर लगने वाली टैक्स दर समान होगी। इससे छोटे उपभोक्ताओं को सस्ता गैस मिल पाएगा. GAIL सहित सभी CGD इकाइयों को अब समान कर दर पर प्राकृतिक गैस (CNG/PNG) की आपूर्ति की जाएगी. शहरी उपभोक्ताओं को अब घरेलू और वाणिज्यिक उपयोग के लिए कम वैट दर का सीधा लाभ होगा।  बिहार सरकार के इस निर्णय से गैस वितरण प्रणाली में मूल्य की एकरूपता और पारदर्शिता आएगी। इस बात की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी.


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने प्राकृतिक गैस पर मूल्य वर्धित कर यानि वैट की दरों में समरूपता लाने और छोटे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अहम निर्णय लिया है। इसके तहत CNG और PNG की घरेलू एवं वाणिज्यिक बिक्री पर कर-दर समान करने के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद से स्वीकृति प्रदान की गई है। 


उन्होंने बताया कि पूर्व में केवल शहरी गैस वितरण नेटवर्क से 50,000 SCMD प्रतिदिन तक की बिक्री पर कर घटाया गया था। हालांकि, GAIL द्वारा पाइपलाइन के जरिए गैस आपूर्ति करने और सीमा पार करने की स्थिति में अन्य CGD इकाइयों को पुरानी 20% की दर पर ही टैक्स चुकाना पड़ रहा था, जिससे उपभोक्ताओं तक राहत नहीं पहुंच रही थी।


सम्राट चौधरी ने कहा कि इस विषमता को समाप्त करने और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से अधिसूचना की शर्तों में आवश्यक संशोधन किया गया है। इससे GAIL और अन्य CGD कंपनियां समान दर पर कर चुकाकर उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर CNG और PNG उपलब्ध करा सकेंगी।


सरकार का मानना है कि वैट दर में समानता से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में भी यह एक बड़ा कदम होगा। प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देने से पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता घटेगी और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।

बिहार में CNG और PNG पर टैक्स दरें होंगी एक समान, घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगी सस्ती गैस: सम्राट चौधरी

टैग्स

संबंधित खबरें