ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

रणदीप सुरजेवाला ने 150+ सीटों पर किया जीत का दावा, डिप्टी CM के सवाल पर बोले- अभी इंतजार कीजिये

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में सभी तीन चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिरकार 10 नवंबर को क्या रिजल्ट आने वाला है. बिहार के साथ-साथ

रणदीप सुरजेवाला ने 150+ सीटों पर किया जीत का दावा, डिप्टी CM के सवाल पर बोले- अभी इंतजार कीजिये
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में सभी तीन चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिरकार 10 नवंबर को क्या रिजल्ट आने वाला है. बिहार के साथ-साथ पूरे देश की नजर बिहार पर टिकी हुई हैं. इधर देशभर के तमाम मीडिया संस्थानों ने अपने एग्जिट पोल में बिहार के अंदर महागठबंधन की सरकार बनने की संभावना जताई है. वहीं दूसरी ओर कुछ संस्थान एनडीए सरकार की वापसी की बात कह रहे हैं.


बिहार चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता रणदीप सुरजेवाला रविवार को पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि "बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट डाला है. एक थकी-हारी भाजपा और जदयू की सरकार जिसने बिहार को बदहाली की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया था. उम्मीद है जनता ने उसे बदलकर एक नई, युवा, तेज तर्रार और नई ताकत वाली सरकार के लिए मत डाला है. मतगणना के बाद ही असली निर्णय होगा. क्योंकि जनता का निर्णय अभी ईवीएम मशीनों में बंद है."


उन्होंने कहा कि "इसबार ज्यादातर मीडिया संस्थानों के एग्जिट पोल महागठबंधन के पक्ष में हैं. लेकिन फिर भी मतगणना का इंतजार है. लगभग एक महीने से लगातार पार्टी के शीर्ष नेता और बिहार कांग्रेस के नेताओं ने मिलकर काम किया है. शक्ति सिंह गोहिल कई महीनों से लगातार काम कर रहे हैं."


उन्होंने आगे कहा कि "बिहार इसबार जाति और धर्म का बंधन तोड़ेगा. बिहार इसबार पूरे देश के लिए दशा और दिशा तय करेगा. भाजपा ने हिंदुस्तान को जाति, धर्म और नफरत के नाम पर बांट दिया है. आज हर एक व्यक्ति एक दूसरे का धर्म और जाति पूछने लगा है. कहीं न कहीं, युवाओं की आकांक्षा पीछे खो गई. इस बार बिहार में राजनीति का बदलाव नजर आ रहा है."


कांग्रेस पार्टी से डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि "यह बात अभी बेमानी होगी. फिलहाल नतीजे का इंतजार है. राजद, कांग्रेस और वामदलों का गठबंधन सत्ता लेने के लिए नहीं लड़ा. महागठबंधन व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ी. बिहार के लिए जो जरूरी होगा, महागठबंधन वही करेगा. बिहार में महागठबंधन के खाते में 150 से ज्यादा सीटें आएँगी." 

टैग्स