ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार चुनाव के तीसरे चरण में 57.92% वोटिंग, आखिरी फेज में टूटा पहले 2 चरणों का रिकार्ड

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में पहले दो चरणों का रिकार्ड टूट गया. बिहार चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में कुल 57.92% वोटिंग हुई, जो पहले दो चरणों के मतदान से ज्या

बिहार चुनाव के तीसरे चरण में 57.92% वोटिंग, आखिरी फेज में टूटा पहले 2 चरणों का रिकार्ड
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में पहले दो चरणों का रिकार्ड टूट गया. बिहार चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में कुल 57.92% वोटिंग हुई, जो पहले दो चरणों के मतदान से ज्यादा है.


बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान संपन्न हो गया. इस चरण में कुल 1204 प्रत्याशियों की किस्मत 33,782 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में बंद हो गई है. बिहार के 2 जिलों की 4 विधानसभा सीटों वाल्मीकि नगर, रामनगर, सिमरी बख्तियारपुर और महिषी में शाम 4 बजे तक वोटिंग हुई.


विधानसभा की 78 सीटों के अलावा वाल्मीकिनगर संसदीय उपचुनाव के लिए भी शनिवार को वोटिंग हुई. इस सीट पर भी शाम 6 बजे तक 56.02 प्रतिशत मतदान हुआ. तीसरे चरण में 1094 पुरुष और 110 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे.


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एचआर श्रीनिवास ने मतदान के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर बिहार के सभी मतदाता, निर्वाचनकर्मी, सुरक्षाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों और निर्वाचन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को धन्यवाद दिया और आभार जताया. उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बावजूद बड़ी संख्या में मतदाताओं की भागेदारी रही.


आपको बता दें कि  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 55.68 फीसदी और दूसरे फेज में 55.70 फीसदी मतदान हुआ था. इस तरह तीनों चरणों को मिलाक राज्य में इस बार के बिहार चुनाव में औसत मतदान 56.43 फीसदी हुआ.