ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पतंग उड़ाने के दौरान कुएं में गिरा मासूम, मौत से परिजनों के बीच मचा कोहराम

बाढ़ थाना क्षेत्र के जमुनीचक मोहल्ले में 5 वर्षीय टप्पू कुमार पतंग उड़ाते समय कुएं में गिर गया। परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। घटना ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया।

bihar
इलाके में मचा हड़कंप
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र से आ रही है जहां जमुनीचक मोहल्ले में 5 साल का टप्पू पतंग उड़ाते समय कुएं में गिर गया। परिजन और स्थानीय लोगों ने बच्चे को कुएं से सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला और अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना तब हुई जब टप्पू अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर कुएं के पास खेल रहा था। परिजन लगभग एक घंटे तक बच्चे की तलाश करते रहे। बाद में कुएं के बाहर बच्चे का चप्पल मिलने पर उन्हें अंदेशा हुआ कि वह कुएं में गिर गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मासूम खेलते समय पीछे की ओर चला गया और कुएं में जा गिरा। अन्य बच्चे भी उस समय वहीं खेल रहे थे, लेकिन वे पहले ही घर लौट गए थे। टप्पू आंगनवाड़ी में पढ़ता था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था।


मासूम के पिता अनिल शर्मा ने बताया कि वह लकड़ी का काम करने स्टेशन गए थे। घर से बच्चे के नहीं मिलने की सूचना मिलने पर वह तुरंत घटनास्थल पहुंचे और खोजबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि टप्पू उनसे कुछ समय पहले बिस्किट खाने के पैसे लेकर गया था। 


परिवार और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बना और कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। एडिशनल एसएचओ अमित कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह का बयान देने से इनकार कर दिया।