ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Bihar IAS News: ACS एस. सिद्धार्थ समेत इस साल रिटायर होने वाले हैं बिहार के यह 5 बड़े IAS अधिकारी, यहां पढ़ें नाम समेत पूरी खबर

Bihar IAS News: : बिहार के 5 IAS अफसरों की सेवा इसी साल समाप्त हो जाएगी। यह लोग वर्तमान समय में काफी सक्रीय है। इन तेज-तरार अधिकारियों ने वर्तमान समय में ही अपने कंधों पर बड़ी जिम्मेवारी ले रखी है। इस लिस्ट में खासकर तीन नाम ऐसे हैं जो ...

Bihar IAS News
Bihar IAS News
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar IAS News: बिहार के 5 IAS अफसरों की सेवा इसी साल समाप्त हो जाएगी। यह लोग वर्तमान समय में काफी सक्रीय है। इन तेज-तरार अधिकारियों ने वर्तमान समय में ही अपने कंधों पर बड़ी जिम्मेवारी ले रखी है। इस लिस्ट में खासकर तीन नाम ऐसे हैं जो बिहार में अभी बेहद सक्रिय हैं और तेज तर्रार आइएएस अधिकारियों में उनका नाम शामिल रहा है। 


दरअसल, इस साल रिटायर होने वाले बिहार के यह पांचों अफसर मुख्य सचिव स्तर के हैं। सबसे अहम बात यह है कि इनमें बिहार के मुख्य सचिव का नाम भी शामिल है।  बिहार के मुख्य सचिव भी इसी साल रिटायर करेंगे। बिहार के चीफ सेक्रेट्री अमृत लाल मीणा तेज तर्रार आइएएस अधिकारी माने जाते हैं। अमृत लाल मीणा 1989 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। जो इसी साल 31 अगस्त 2025 को रिटायर होने वाले हैं। हालांकि,बिहार के मुख्य सचिव इन दिनों पूरी तरह एक्टिव हैं और जिलों में विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। अफसरों के साथ प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक भी मुख्य सचिव कर रहे हैं। अब देखना यह है कि रिटायर होने के समय सरकार इनको लेकर क्या निर्णय लेती है। 


इसके अलावा 1990 बैच के IAS अधिकारी चैतन्य प्रसाद 31 जुलाई 2025 को रिटायर करने वाले हैं। चैतन्य प्रसाद अभी सामान्य प्रशासन विभाग में मुख्य जांच आयुक्त के पद पर हैं। चैतन्य प्रसाद बिहार में नगर विकास विभाग, गृह विभाग, जल संसाधन विभाग में भी अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इतना ही नहीं वो विकास आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं। ऐसे में उनका नाम मुख्य सचिव की रेस में भी रह चुका है। ऐसे में  सबकी नजर इनको लेकर भी बना हुआ है। 


वहीं, तीसरा नाम शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ का हैं।  जो 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं। डॉ. एस सिद्धार्थ 30 नवंबर 2025 को रिटायर हो जाएंगे। डॉ. सिद्धार्थ सुर्खियों में छाए रहने वाले अधिकारी हैं।  अपनी सादगी और एक्शन के लिए वो चर्चे में बने रहते हैं। ऐसे में अब सरकार इनको लेकर क्या निर्णय लेती है इसपर सबकी नजर है। 


इधर, इन तीन अधिकारियों के अलावा जो दो नाम है वह वर्तमान समय में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में इनको लेकर किसी भी तरह का निर्णय केंद्र सरकार ही ले सकती है। हालांकि,वर्तमान में बिहार सरकार में कार्यरत इन अधिकारियों को एक्सटेंशन दिया जाता है या नहीं इसपर सबकी नजरें बनी हुई रहेंगी।