ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: 4 जिलों में वज्रपात से 7 लोगों की गई जान, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

PATNA : बिहार के कई जिलों में वज्रपात का कहर जारी है। चार जिलों में ठनका गिरने से सात लोगों की मौत हो गयी है। गया जिले में तीन, रोहतास में दो, औरंगाबाद और कैमूर में 1-1 व्यक्ति की

बिहार: 4 जिलों में वज्रपात से 7 लोगों की गई जान, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के कई जिलों में वज्रपात का कहर जारी है। चार जिलों में ठनका गिरने से सात लोगों की मौत हो गयी है। गया जिले में तीन, रोहतास में दो, औरंगाबाद और कैमूर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुःख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया है।



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, 'राज्य के 4 जिलों में वज्रपात से 7 लोगों की मृत्यु दुःखद। मृतकों के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रू० अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें, सुरक्षित रहें।'



सीएम नीतीश ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में सभी लोग सावधान रहें। ऐसी स्थिति के लिए उन्होंने लोगों को घरों के अंदर ही रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है, 'खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें।'


टैग्स