ब्रेकिंग
‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवाल‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवाल

जनगणना 2027: बिहार में स्वगणना का आज आखिरी दिन, कल से शुरू होगा मकान सूचीकरण का काम

Census of India 2027: बिहार में जनगणना के तहत चल रही स्वगणना प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है. अब 31 मई तक मकान सूचीकरण और आवास गणना का काम होगा. प्रगणक घर-घर जाकर आंकड़े जुटाएंगे.

Census of India 2027
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Census of India 2027: बिहार में जनगणना के तहत चल रही स्वगणना प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो रही है। इसके बाद शनिवार से मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य शुरू किया जाएगा।


पटना जिले में अब तक 2 लाख 22 हजार 548 परिवारों ने स्वगणना में भाग लिया है। प्रदर्शन के आधार पर पटना जिला फिलहाल पूरे राज्य में चौथे स्थान पर है। मकान सूचीकरण और आवास गणना के लिए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इस कार्य को 31 मई तक पूरा करने के लिए लगभग 10 हजार प्रगणक और पर्यवेक्षक रिजर्व में रखे गए हैं।


राजधानी पटना राज्य का सबसे अधिक शहरी आबादी वाला जिला है। ऐसे में स्वगणना में इसके शीर्ष स्थान पर रहने की उम्मीद थी, लेकिन यह वैशाली और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों से भी पीछे रह गया।प्रशासन के अनुसार, स्वगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए गए थे। अब मकान सूचीकरण के दौरान घर-घर जाकर विस्तृत आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। प्रगणक प्रत्येक घर से आवश्यक जानकारी जुटाएंगे।


पटना डीएम ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रगणकों को सही और पूर्ण जानकारी दें, ताकि जनगणना के आंकड़े सटीक हो सकें। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का विषय है और इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही देश और राज्य के विकास के लिए नीतियां और योजनाएं तैयार की जाती हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता