ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar cabinet expansion: भाजपा कोटे से घोषित 2 और अघोषित 1 उप मुख्यमंत्री ! विभागों के बंटवारे के बाद शुरू हुई चर्चा, BJP के वरिष्ठतम MLA के साथ भी हो गया 'खेला'

Bihar cabinet expansion: बिहार में दोनों डिप्टी सीएम के पास दो-दो विभाग की जिम्मेवारी है. 22 मंत्रियों में अकेले मंगल पांडेय ऐसे मंत्री हैं जिन्हें दो विभाग दिए गए हैं. BJP कोटे के एक वरिष्ठतम विधायक के साथ भी खेल हो गया.

bihar cabinet expansion, bihar cabinet vistar, नीतीश कैबिनेट का विस्तार, मंत्रिमंडल विस्तार, बिहार समाचार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, नीतीश कुमार,bihar mla, mla raju singh, सम्राट चौधरी की खबर, स्वास्
© SELF
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar cabinet expansion: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया गया है.भाजपा कोटे से सात विधायक मंत्री बने हैं. आज मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा भी हो गया. पुराने मंत्रियों के विभाग में भी फेरबदल किए गए हैं. विभागों के बंटवारे के बाद तरह-तरह की राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है. भाजपा के तीन वरिष्ठ नेताओं के पास दो-दो विभाग हैं. इनमें दो घोषित डिप्टी सीएम हैं..वहीं तीसरे के पास भी दो डिपार्टमेंट. इस हिसाब से तीसरे नेता अघोषित तौर पर डिप्टी सीएम साबित होते दिख रहे हैं. 

बिहार में घोषित दो डिप्टी सीएम, एक अघोषित उप मुख्यमंत्री 

भाजपा विधानमंडल दल के नेता सम्राट चौधरी पहले नंबर के डिप्टी सीएम हैं. इनके पास वित्त विभाग और वाणिज्य कर विभाग है. दूसरे नंबर के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा हैं. इनके पास भी दो कृषि और खान एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी है. इनके अलावे भाजपा कोटे से सिर्फ मंगल पांडेय ही ऐसे मंत्री हैं, जिन्हें दो विभाग दिया गया है. भले ही ये घोषित डिप्टी सीएम नहीं हों, फिर भी दो महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी देकर उप मुख्यमंत्री के बराबर में रखा गया है. स्वास्थ्य और विधि विभाग का काम मंगल पांडेय देखेंगे. बता दें, मंगल पांडेय पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. वर्तमान में विधान पार्षद हैं, ये कभी विधानसभा का चुनाव तक नहीं लड़े हैं.जनता की अदालत में गए बिना, महत्वपूर्ण पद पाते रहे हैं. वहीं, भाजपा के वरिष्ठतम विधायक व अति पिछड़ा समाज से आने वाले डॉ. प्रेम कुमार से भी एक विभाग ले लिया गया है. अब तक इनके पास सहकारिता और वन एवं पर्यावरण विभाग था. इस बार के कैबिनेट विस्तार में प्रेम कुमार से वन एवं प्रयावरण ले लिया गया है. इनके पास सिर्फ सहकारिता विभाग रहेगा. 

मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

नीतीश कैबिनेट के भाजपा कोटे के मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा किया गया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग और खान एवं भूतत्व विभाग सौंपा गया है। वहीं प्रेम कुमार को सहकारिता विभाग, रेणु देवी को पशु एवं मतस्य संसाधन विभाग, मंगल पांडेय को स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग, नीरज कुमार बबलू को लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग, नीतीश मिश्रा को उद्योग विभाग, नितीन नवीन को पथ निर्माण विभाग, जनक राम को अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, हरि सहनी को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

वहीं कृष्णनंदन पासवान को गन्ना उद्योग विभाग, केदार गुप्ता को पंचायती राज विभाग, सुरेंद्र मेहता को खेल विभाग, संतोष सिंह को श्रम संसाधन विभाग, नीतीश कैबिनेट में नए मंत्री बने संजय सरावगी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, सुनील कुमार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजू सिंह को पर्यटन विभाग, मोतीलाल प्रसाद को कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जिवेश कुमार मिश्रा को नगर विकास एवं आवास विभाग, विजय मंडल को आपदा प्रबंधन, मंटू सिंह को सूचना एवं प्रावैधिकी और संतोष सुमन को लघु जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता