ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Budget 2025 : बिहार की जनता को हमेशा के लिए मिलेगी महंगी सब्जियों से मुक्ति, नीतीश सरकार के इस मास्टरप्लान से बिचौलियों का खेल होगा ख़त्म

Bihar Budget 2025 : बिहार के लोगों को जल्द ही सुधा की तर्ज पर सब्जियों की भी सरकारी आउटलेट्स का फायदा मिलने जा रहा है, इससे आमजन को काफी लाभ पहुंचेगा. जबकि बिलौचियों से भी जनता को मुक्ति मिलेगी, साथ ही किसानों को अपनी सब्जियों का उचित मूल्य भी प्रदान

Bihar Budget 2025
Nitish Samrat Budget 2025
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Budget 2025 : सोमवार को बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 3.17 लाख करोड़ की बजट के साथ बिहार वासियों के लिए अनेकों तरह की सौगात को लाने का काम किया है. जिसमें सुधा मॉडल की तर्ज पर अब सब्जी आउटलेट्स पर कार्य किया जाएगा. किसानों को जहाँ इसका सीधा लाभ मिलेगा तो वहीं इस संगठित व्यवस्था के बाद ग्राहकों को सस्ते दामों पर ताज़ी सब्जियां नसीब होंगी.


बिचौलियों की छुट्टी 

सरकार की इस बेहतरीन योजना के तहत अब किसानों से उनकी उपज को सीधे तौर पर खरीदा जाएगा और शहरों में लगे सरकारी आउटलेट्स पर उन्हें बेचा जाएगा. ये आउटलेट बिल्कुल सुधा डेयरी बूथ की तर्ज पर बनाएँगे जाएंगे. जिसके बाद बिचौलियों की भूमिका हमेशा के लिए ख़त्म हो जाएगी तथा इसका सीधा और सकारात्मक असर आम जनता कि जेब पर पड़ेगा.


रोजगार के अवसर होंगे सृजित 

इन आउटलेट्स के बन जाने पर बाजार में स्थिरता आने की भी पूरी गुंजाईश रहेगी तथा रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. शुरुआत में ये आउटलेट्स कुछ चुनिंदा शहरों में ही होंगे जिसमें शामिल है पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर इत्यादि. बाद में अन्य शहरों में भी इस योजना कि शुरुआत हो जाएगी और इसका विस्तार पूरे राज्य में किया जाएगा.


किसानों की मेहनत अब खेतों में नहीं होगी नष्ट 

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार जल्द ही इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा. देखना दिलचस्प होगा कि सुधा की तरह ये तरकारी आउटलेट्स धरातल पर कितने कामयाब हो पाते हैं. अगर यह योजना सफल हो जाती है तो निश्चित रूप से इसका प्रभाव देखने को मिलेगा और आम लोगों के साथ साथ हमारे किसानों को भी खूब राहत मिलेगी. इसक बाद उन्हें कम कीमत मिलने के कारण अपनी सब्जियों को खेतों में ही नष्ट नहीं करना होगा और न ही कुछ लालची व मौकापरस्त बिचौलिए इन मासूमों का फायदा उठा पाएँगे.