ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 101 बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखिये टॉपर्स की पूरी लिस्ट

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचव संजय कुमार और बीएसईबी

बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 101 बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखिये टॉपर्स की पूरी लिस्ट
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचव संजय कुमार और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने संयुक्त रूप से शाम 4 बजे 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. इसबार मैट्रिक परीक्षा में 78.17% बच्चे पास हुए हैं. दसवीं के एग्जाम में टॉप 10 में 101 बच्चों ने बाजी मारी है. इस खबर में नीचे सभी टॉपर्स की पूरी लिस्ट दी हुई है.


सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. जमुई स्थित सिमुलतला की पूजा कुमारी, रोहतास के बलदेव हाई स्कूल के संदीप कुमार और जमुई स्थित सिमुलतला की  शुभ दर्शिनी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. पूजा कुमारी, शुभ दर्शिनी और संदीप कुमार को 484 नंबर मिले हैं. इन्होंने रिकार्ड 96.8 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है. आपको बता दें कि इसबार टॉप 10 में 101 स्टूडेंट्स शामिल हैं. 483 नंबर के साथ दीपाली आलोक, अमीषा कुमारी, तन्नू श्री, पवन कुमार, उत्कर्ष नारायण भारती, प्रियंका कुमारी और तनु कुमारी संयुक्त रूप से पूरा बिहार में दूसरे स्थान पर हैं. इन्हें 96.6 % अंक प्राप्त हुए हैं. इनके अलावा बेगूसराय के बलिया स्थित आरएसएएस हाई स्कूल के अविनाश कुमार ने 482 अंकों के साथ पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. 


बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में इस साल 4 लाख 13 हजार 87 बच्चे फर्स्ट आये है. जिसमें 2 लाख 47 हजार 496 लड़के और 1 लाख 65 हजार 591 लड़कियां शामिल हैं. 5 लाख 615 बच्चे इसबार सेकेंड आये हैं. जिसमें 2 लाख 58 हजार 713 लड़के और 2 लाख 41 हजार 902 लड़कियां शामिल हैं. 3 लाख 78 हजार 980 परीक्षार्थी थर्ड आये हैं. जिसमें 1 लाख 70 हजार 132 लड़के और 2 लाख 8 हजार 848 लड़कियां शामिल हैं. मैट्रिक की परीक्षा में 3 लाख 60 हजार 655 बच्चे फेल हो गए हैं.


परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in, biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com और biharboard.online.in पर देख सकते हैं. आपको बता दें कि कोरोना काल के बाद इसबार 17 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक मैट्रिक परीक्षा का आयोजन किया गया था. 


बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में इसबार कुल 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें 8 लाख 37 हजार 803 छात्राएं और 8 लाख 46 हजार 663 छात्र थे. मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 12 से 24 मार्च तक पूरा किया गया. इसके बाद टॉपर्स का वेरीफिकेशन भी कराया गया. रविवार को ही बिहार बोर्ड ने टॉपर वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट तैयार करने का काम पूरा कर लिया था. कंप्यूटर पर मार्क्स भी पहले ही फीड किए जा चुके थे. गौरतलब हो कि मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 26 मार्च को जारी किया था. इसमें करीब 78 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे.


यहां देखिये मैट्रिक टॉपर्स की पूरी लिस्ट - 


बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 101 बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखिये टॉपर्स की पूरी लिस्ट

बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 101 बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखिये टॉपर्स की पूरी लिस्ट

बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 101 बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखिये टॉपर्स की पूरी लिस्ट

बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 101 बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखिये टॉपर्स की पूरी लिस्ट

बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 101 बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखिये टॉपर्स की पूरी लिस्ट

बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 101 बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखिये टॉपर्स की पूरी लिस्ट