ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

Bihar School News : अब बिहार में कोई बच्चा ‘फेल’ नहीं! मार्कशीट से हटेगा FAIL शब्द, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा फैसला

बिहार में अब बच्चों की मार्कशीट पर ‘फेल’ शब्द नहीं लिखा जाएगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नियम बदलने का ऐलान किया है। इसकी जगह ‘कौशल के लिए पात्र’ शब्द का इस्तेमाल होगा। मैट्रिक पूरक परीक्षा के लिए विशेष कक्षाएं भी चलेंगी।

Bihar School News : अब बिहार में कोई बच्चा ‘फेल’ नहीं! मार्कशीट से हटेगा FAIL शब्द, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा फैसला
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Bihar School News :  बिहार के स्कूली बच्चों के लिए शिक्षा विभाग एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव करने जा रहा है। अब परीक्षा में अपेक्षित अंक नहीं ला पाने वाले बच्चों की मार्कशीट या प्रमाण पत्र पर ‘फेल’ शब्द नहीं लिखा जाएगा। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि बच्चों का मनोबल बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और किसी एक परीक्षा के परिणाम से उनकी प्रतिभा का आकलन नहीं किया जा सकता।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बदलाव के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। शिक्षा विभाग जल्द ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) को जरूरी निर्देश जारी करेगा। नए प्रावधान के तहत प्रमाण पत्र पर ‘फेल’ शब्द की जगह ‘कौशल के लिए पात्र’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाएगा।

एक परीक्षा से तय नहीं होती बच्चे की प्रतिभा

विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि किसी परीक्षा में अपेक्षित अंक नहीं आने का मतलब यह नहीं है कि बच्चे में प्रतिभा की कमी है। कई बार बच्चे अलग-अलग कारणों से अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘फेल’ जैसे शब्द बच्चों के आत्मविश्वास और मानसिक मनोबल पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था को केवल अंक और परिणाम के नजरिए से नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की क्षमता, कौशल और भविष्य की संभावनाओं के आधार पर आगे बढ़ाने की जरूरत है। शिक्षा मंत्री के इस फैसले को बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बच्चों के प्रति अधिक संवेदनशील और सकारात्मक सोच की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मैट्रिक पूरक परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए चलेंगी विशेष कक्षाएं

बैठक में शिक्षा मंत्री ने मैट्रिक की पूरक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को लेकर भी अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए एक महीने तक विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी। इन विशेष कक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को दोबारा बेहतर तैयारी का मौका देना है, ताकि वे अपनी कमजोरियों को दूर कर सकें और आगामी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करें। शिक्षा विभाग का मानना है कि अतिरिक्त मार्गदर्शन और नियमित पढ़ाई से ऐसे विद्यार्थियों के सफलता की संभावना बढ़ेगी।मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पूरक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को केवल परीक्षा के लिए छोड़ न दिया जाए, बल्कि उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सहयोग और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाए।

5 सितंबर के शिक्षक दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा

समीक्षा बैठक में आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले बड़े समारोह की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यह कार्यक्रम पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित किया जाएगा।समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इस दौरान बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। शिक्षक दिवस के इस विशेष समारोह में शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।सबसे खास बात यह है कि मुख्यमंत्री के हाथों ‘शिक्षक सहयोग पोर्टल’ की भी शुरुआत की जाएगी। माना जा रहा है कि यह पोर्टल शिक्षकों से संबंधित विभिन्न कार्यों और व्यवस्थाओं को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने में मदद करेगा।

हर जिले से एक शिक्षक को मिलेगा राजकीय सम्मान

शिक्षक दिवस समारोह में बिहार के हर जिले से चयनित एक-एक शिक्षक को राजकीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके जरिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मान देने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।कार्यक्रम में पटना के उन 10 मॉडल स्कूलों के बच्चों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिन्हें सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में चयनित किया गया है। इसके अलावा डायट, एससीईआरटी और शिक्षक प्रशिक्षण केंद्रों से जुड़े शिक्षकों को भी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

योजनाओं के खर्च और संसाधनों के उपयोग की भी समीक्षा

बैठक में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न विभागों के आय-व्यय की भी समीक्षा की गई। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के साथ-साथ उपलब्ध संसाधनों का उचित और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ सीधे विद्यार्थियों और शिक्षकों तक पहुंचना चाहिए। विभागीय स्तर पर कार्यों की लगातार निगरानी और जवाबदेही पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

बैठक में शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन, विशेष सचिव धर्मेन्द्र कुमार समेत विभाग के सभी वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अब शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद बिहार में बच्चों की मार्कशीट और परीक्षा परिणाम की भाषा में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।