ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कल हुई परीक्षा में हंगामा करने वाले STET कैंडिडेट को नाप देगा बिहार बोर्ड, दुबारा परीक्षा में नहीं मिलेगा मौका, FIR भी होगा

PATNA: बिहार के कई जिलों में मंगलवार को एसटीईटी की परीक्षा हुई. इस दौरान कई सेंटरों पर परीक्षा देने आए कैंडिडेट ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया. हंगामा को देखते हुए बीएसईबी न

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA: बिहार के कई जिलों में  मंगलवार को एसटीईटी की परीक्षा हुई. इस दौरान कई सेंटरों पर परीक्षा देने आए कैंडिडेट ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया. हंगामा को देखते हुए बीएसईबी ने कई सेंटरों की परीक्षा को रद्द कर दिया है.  यह परीक्षा अब फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में ली जाएगी.

इस बाबत बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह साफ कर दिया है कि हंगामा करने वाले कैंडिडेट को दुबारा परीक्षा में मौका नहीं दिया जाएगा. आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रद्द सेंटरों की परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह में होगी. परीक्षा काफी सख्ती से ली गयी. कड़ाई के कारण स्टूडेंट्स परीक्षा नहीं देना चाह रहे थे, जिसके बाद इन सेंटरों पर विरोध हुआ. हंगामा करने वाले कैंडिडेट की पहचान हो चुकी है. बाकि की पहचान सीसीटीवी और फोटो के माध्यम से की जा रही है. हंगामे में शामिल लोगों को दुबारा होनेवाली परीक्षा में बैठने नहीं दिया जायेगा. जिन अभ्यर्थियों पर अब तक कार्रवाई हुई है या आगे होगी, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी. 

बीएसईबी ने गोपालगंज के महिंद्र महिला कॉलेज, सहरसा के आरएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर एलपी शाही और पटना के एएन कॉलेज सेंटर के परीक्षा को रद्द कर दिया है.