ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार बोर्ड का बड़ा ऐलान, राज्य के 32 स्कूलों में पढ़ाया जाएगा वोकेशनल सब्जेक्ट

PATNA: बिहार बोर्ड ने 32 स्कूलों में वोकेशनल सब्जेक्ट पढ़ना अनिवार्य कर दिया है. इंटर में नामांकन लेने वाले छात्रों को इन विषयों का चयन करना होगा. हालांकि यह छठे विषय के तौर पर होग

बिहार बोर्ड का बड़ा ऐलान, राज्य के 32 स्कूलों में पढ़ाया जाएगा वोकेशनल सब्जेक्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: बिहार बोर्ड ने 32 स्कूलों में वोकेशनल सब्जेक्ट पढ़ना अनिवार्य कर दिया है. इंटर में नामांकन लेने वाले छात्रों को इन विषयों का चयन करना होगा. हालांकि यह छठे विषय के तौर पर होगा. इसमें हर स्कूल में दो-दो ट्रेड की पढ़ाई होगी। हर ट्रेड में 25 सीटें अनिवार्य किया गया है. अब इन स्कूलों में नामांकन लेने वाले विज्ञान, कला या वाणिज्य संकाय के छात्रों को छठे विषय के तौर एक ट्रेड लेना अनिवार्य होगा. 


बिहार बोर्ड की मानें तो अभी राज्यभर के 90 स्कूलों में व्यावसायिक ट्रेड की पढ़ाई होती है। इसमें 90 स्कूलों में तीन-तीन ट्रेड में 25-25 सीटें हैं। सबसे ज्यादा पटना जिले में 13 स्कूल हैं। इसके अलावा नालंदा सीवान-सासाराम में तीन, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में पांच, दरभंगा में चार, सारण, भोजपुर और कटिहार में दो-दोन स्कूल शामिल हैं। 


बोर्ड द्वारा स्कूलवार वोकेशनल कोर्स की सूची अलग से जारी की गई है। अभी तक वोकेशनल कोर्स को नियमित कोर्स साथ जारी की जाती थी, लेकिन पहली बार बोर्ड ने वोकेशनल कोर्स के स्कूल और कॉलेजों की सूची अलग से जारी की है। इस बार सभी कोर्स मिलाकर 69 सौ सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। अभी तक पांच हजार सीटें ही व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए थी। लेकिन, अब इसकी सीटें बढ़ा दी गई है. 

टैग्स