ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BIHAR INTER EXAM 2025 : आज से शुरू होगी इंटर की परीक्षा, पहली पाली में बायोलॉजी तो सेकंड शिफ्ट में इकोनॉमिक्स का एग्जाम; जान लें सभी दिशा-निर्देश

BIHAR INTER EXAM 2025 : आज से बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा शुरु हो रही है। परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सभी तैयारी कर ली है। राज्य भर के 1677 परीक्षा केंद्रों एग्जाम का आयोजन

BIHAR INTER EXAM 2025
BIHAR INTER EXAM 2025
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR INTER EXAM 2025 : आज से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन शुरू होने जा रहा है। पहले दिन प्रथम पाली में बायोलॉजी और फिलॉसफी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। जबकि दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दिन के 2:00 से शुरू होगी। 


आज से राज्य भर के 1677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी और यह 15 फरवरी तक चलेगी। इस परीक्षा में पूरे राज्य से 12.92 लाख छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा को सफल, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिलों के जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 


परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न हो। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर जाना अनिवार्य है। अगर कोई पहली पाली में 9:00 बजे और द्वितीय पाली में 1:30 बजे के बाद दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं तो समिति उन्हें 2 साल के लिए बोर्ड की परीक्षाओं से वंचित कर देगा। 


मालूम हो कि,इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार प्रदेश के 1677 परीक्षा केंद्रों पर 12.92 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर के पटना जिले में 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल 75917 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। इसमें छात्राओं की संख्या 37174 है, जबकि छात्रों की संख्या 38743 है।  बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराए जाने वाले उत्तर पुस्तिका और ओएमआर उत्तर पत्रक में उनकी फोटो सहित नाम, रोल कोड, रोल नंबर, विषय कोड, विषय का नाम, पंजीयन संख्या, यूनिक आईडी प्रिंटेड रहेगा। यह पहल बीएसईबी की ओर से इसलिए की गई है कि विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में यह जानकारी भरने में अतिरिक्त समय न खर्च हो।