ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Board Exam : एडमिट कार्ड खो जाने के बाद भी दे सकेंगे इंटर व मैट्रिक परीक्षा, पढ़िए क्या है बोर्ड का नया नियम

Bihar Board Exam: इंटर और मैट्रिक परीक्षा देने वाले छात्र एडमिट कार्ड खो जाने के बाद भी परीक्षा दे सकेंगे। इसके साथ ही अगर उनके एडमिट कार्ड में फोटो की त्रुटि है तो भी उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

Bihar Board Exam:
इंटर और मैट्रिक परीक्षा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Board Exam : इंटर और मैट्रिक परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस बार एडमिट कार्ड खो जाने के बाद भी स्टूडेंट को एग्जाम देने में कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि बोर्ड ने परेशानी दूर करने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं क्या है इसका नया अपडेट?


दरअसल, इंटर और मैट्रिक परीक्षा देने वाले छात्रों के परीक्षा को लेकर वो परीक्षार्थी जिनके प्रवेश पत्र में फोटो की त्रुटि है, उनकी परेशानी दूर करने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। अब फोटो की त्रुटि वाले प्रवेश पत्र के साथ उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। जिन परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की तस्वीर में गड़बड़ी है या किसी अन्य की तस्वीर छपी है वे छात्र अपने पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर आसानी से परीक्षा दे सकेंगे।


वहीँ, पहचान पत्र के लिए छात्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा फोटोयुक्त बैंक का पासबुक लेकर परीक्षा केंद्र पर आएंगे। ऐसे परीक्षार्थी जिनके एडमिट कार्ड में गड़बड़ी है उन्हें पहचान पत्र की छायाप्रति राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराकर परीक्षा केंद्र पर जमा करना होगा।


इसके साथ ही मूल पहचान पत्र के साथ परीक्षार्थी को स्वयं उपस्थित होना होगा, केंद्राधीक्षक चेहरे का मिलान कर उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति देंगे। इसके बाद ही छात्र को ओएमआर शीट व डाटा रहित उत्तरपुस्तिका उपलब्ध कराएंगे। जबकि यदि किसी परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड गुम हो गया हो या भूल से घर पर छूट गया हो तो ऐसी स्थिति में उपस्थिति पत्रक में स्कैंड फोटो से उसे पहचान कर और रोल शीट से सत्यापित कर परीक्षा में बैठने की अनुमति देंगे।


मालूम हो कि, परीक्षा में ओएमआर शीट और उत्तरपुस्तिका पर परीक्षार्थियों की तस्वीर रहेगी। परीक्षार्थी द्वारा उत्तरपुस्तिका के कवर पृष्ठ के बाएं भाग में केवल विषय का नाम एवं उत्तर देने का माध्यम अंकित रहेगा। जिस पर सेट कोड का प्रश्नपत्र उसे मिला है, उस प्रश्न पत्र सेट कोड को बाक्स में अंकित करते हुए कोड वाले गोले को रंगना होगा।


इंटर व मैट्रिक परीक्षा को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। इंटर वार्षिक परीक्षा एक फरवरी से होने वाली है। यह परीक्षा 15 फरवरी तक चलेगी। वहीं, मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक दोनों पालियों में आयोजित की जाएंगी। इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। मैट्रिक परीक्षार्थियों का इंटरनल एसेसमेंट व प्रैक्टिकल परीक्षा 21 से 23 जनवरी तक होगा।