ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार BJP की अहम बैठक शुरू, संगठन के मुद्दे पर नए जिलाध्यक्षों के साथ चर्चा

PATNA : संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा के लिए बीजेपी की अहम बैठक शुरू हो गई है। प्रदेश कार्यालय में बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल, संग

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा के लिए बीजेपी की अहम बैठक शुरू हो गई है। प्रदेश कार्यालय में बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल, संगठन महामंत्री नागेंद्र जी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की मौजूदगी में यह बैठक हो रही है। बैठक में राज्य भर में नियुक्त नए जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों को बुलाया गया है।


बिहार बीजेपी ने हाल ही में अपना संगठन एक चुनाव पूरा कराया है और सभी जिलों में नए अध्यक्षों का चयन किया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने जिला प्रभारियों का भी मनोनयन किया है। प्रदेश कार्यालय में आज होने वाली बैठक में जिलास्तरीय कमेटी के गठन को लेकर चर्चा हो रही है। इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद हैं। संगठन को धारदार और चुनावी मोड में ले जाने को लेकर बैठक में चर्चा जारी है।


जिलास्तर पर कमेटी गठित होने के बाद प्रदेश स्तरीय कमेटी का भी गठन होना है। माना जा रहा है कि चुनाव को देखते हुए बिहार में बीजेपी बड़े संगठन एक बदलाव कर सकती है। प्रदेश में लंबे वक्त से पदों पर बैठे नेताओं की छुट्टी भी तय मानी जा रही है। डॉ संजय जयसवाल और केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश कमेटी में ऐसे चेहरों को तरजीह दे सकता है जो चुनाव में पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता