ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार BJP अध्यक्ष ने बाबा रामदेव पर साधा निशाना, योग गुरु हैं लेकिन योगी नहीं

PATNA : एलोपैथी और डॉक्टरों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव लगातार विवादों में है. योग गुरु बाबा रामदेव पर अब बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय जय

बिहार BJP अध्यक्ष ने बाबा रामदेव पर साधा निशाना, योग गुरु हैं लेकिन योगी नहीं
First Bihar
3 मिनट

PATNA : एलोपैथी और डॉक्टरों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव लगातार विवादों में है. योग गुरु बाबा रामदेव पर अब बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने भी निशाना साधा है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि बाबा रामदेव योग गुरु हैं लेकिन उन्हें योगी नहीं कहा जा सकता. संजय जायसवाल ने कहा है कि योगी अपने मस्तिष्क सहित तमाम इंद्रियों पर काबू पा लेता है, जो बाबा रामदेव के साथ नहीं है. 


आईएमए ने नहीं बाबा रामदेव को कानूनी नोटिस भेजकर 1000 करोड़ रुपए का दावा ठोका है. दूसरी तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए योग गुरु पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है. आईएमए जैसी बड़ी संस्था का कहना है कि उन्होंने कोरोना वायरस लेकर गलत बयानी की है. इन्हीं विवादों के बीच बिहार बीजेपी के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए बाबा रामदेव पर कड़ी टिप्पणी की है.


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा रामदेव प्रकरण को लेकर अपने फेसबुक पेज के ऊपर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. संजय जायसवाल ने कहा है कि भले ही बाबा रामदेव ने योग को घर-घर तक पहुंचाने में भूमिका निभाई हो लेकिन यह हकीकत है कि वह तमाम इंद्रियों पर काबू नहीं कर पाए. अगर ऐसा होता तो वह बेवजह बयानबाजी नहीं करते.


संजय जयसवाल ने आईएमए के साथियों से अपील की है कि वह निरर्थक बातों में फंसकर अपनी वर्षों की साधना को बर्बाद नहीं करना चाहिए. कोरोना काल में जान गवाने वाले हमारे डॉक्टरों के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. संजय जायसवाल ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से एक अजीब प्रतियोगिता देखने को मिल रही है. हर बेतुकी बात पर जवाब देना आवश्यक नहीं होता और ज्यादा बोल कर आप किसी को जरूरत से ज्यादा तवज्जो देने लगते हैं. अभी आइएमए भी ऐसा ही कर रहा है. बाबा रामदेव एक अच्छे योग गुरु जरुर हैं पर योगी नहीं हैं.



टैग्स