ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: इस मामले में पूरे देश में अव्वल बना बिहार, राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ आगे निकला

Bihar News: यूपी, महाराष्ट्र और देश की राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़कर बिहार डिजिटल मुलाकात प्रबंधन में टॉप पर पहुंच गया है।

Bihar News
बिहार फिर बना अव्वल
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार ने एक बार फिर से अपने को साबित करने का काम किया है। देशभर के विकसित राज्यों तक को पछाड़ कर बिहार एक बार फिर शीर्ष पर है। यूपी, महाराष्ट्र और देश की राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़कर बिहार डिजिटल मुलाकात प्रबंधन में टॉप पर पहुंच गया है। 


आंकड़ों के मुताबिक, 2024-25 के दौरान बिहार की 59 जेलों में कुल 7.21 लाख लोगों ने बंद कैदियों से मुलाकात की है। इनमें 99.99% मुलाकातियों को पूर्व से ऑनलाइन एंट्री के बाद ही जेल परिसर में प्रवेश दिया गया, जो इसे देश में डिजिटल कैदियों से मुलाकात प्रबंधन में अव्वल राज्य बनाता है।


इसके विपरीत, उत्तर प्रदेश की जेलों में इसी अवधि में 22.15 लाख मुलाकाती आए, लेकिन 98% से अधिक की मैनुअल एंट्री की गई। यूपी में 2% से भी कम मुलाकातियों की डिजिटल एंट्री हुई। वहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कैदियों से मुलाकात के मामले में बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर रहा। महाराष्ट्र- 1,55,135, दिल्ली- 59,341 और बिहार- 42,412 कैदियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुलाकात हुई।


नेशनल प्रिजन पोर्टल के अनुसार, 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक बिहार की जेलों में सर्वाधिक मुलाकातें निम्नलिखित जेलों में दर्ज की गईं:

आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर (पटना) – 39,134 मुलाकाती

शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल, मुजफ्फरपुर – 37,938

सेंट्रल जेल, गया – 27,272

जिला जेल, सीतामढ़ी – 26,983

सेंट्रल जेल, पूर्णिया – 26,477

जिला जेल, अररिया – 25,833

जिला जेल, हाजीपुर – 23,590

जिला जेल, आरा – 23,166

जिला जेल, बिहारशरीफ – 22,668

जिला जेल, छपरा – 20,895

जिला जेल, समस्तीपुर – 20,618


ऑनलाइन मुलाकात प्रणाली: शीर्ष 5 राज्य (2024-25)

राज्य

ऑनलाइन मुलाकात

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

ऑफलाइन मुलाकात

कुल मुलाकाती

बिहार

6,78,246

42,412

235

7,20,893

उत्तर प्रदेश

39,847

0

21,75,914

22,15,761

महाराष्ट्र

19,448

1,55,135

4,63,879

6,38,462

दिल्ली

1

59,341

3,91,274

4,50,616

गुजरात

1

40,600

1,40,419

1,81,020

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता