ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : बीच रास्ते में रुकी वंदे भारत ट्रेन, इंजन में आई खराबी; 27 को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

PATNA : पटना रांची के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ है। इस बीच एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। इस ट्रेन का रैक अभी चेन्नई से पटना पहुंचा भी नहीं था

बिहार : बीच रास्ते में रुकी वंदे भारत ट्रेन, इंजन में आई खराबी; 27 को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना रांची के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ है। इस बीच एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। इस ट्रेन का रैक अभी चेन्नई से पटना पहुंचा भी नहीं था कि बीच रास्ते में इसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई इसके बाद दूसरे इंजन से इस ट्रेन को जोड़कर देर रात पटना पहुंचाया गया। 


दरअसल,  पटना-हटिया वंदे भारत ट्रेन 16 कोच वाली होगी। इसको लेकर ट्रेन का रैक कल चेन्नई से पटना पहुंचा। इस दौरान डीडीयू में इस ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद दूसरा इंजन लगाकर इसे पटना लाया गया। अब इस ट्रेन का ट्रायल अगले दो से तीन दिनों में लिया जाएगा। वहीं 16 कोच वाली नई ट्रेन को चेन्नई से पटना लाया जा रहा था। दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के पास ट्रेन अचानक रुक गई। तमाम कोशिशों के बाद भी इसे आगे बढ़ाना संभव नहीं हुआ। इसके बाद डीडीयू के इंजीनियरों से इसकी जांच की। बाद में वहां से एक अतिरिक्त इंजन जोड़कर इसे पटना के लिए रवाना किया गया।


वहीं, इस दौरान इस रुट पर ट्रेनों की आवाजाही में कोई असुविधा नहीं हो इस लिहाजा  इसट्रेन को नेउरा के पास थोड़ी देर के लिए साइड किया गया था। उसके बाद फुलवारी स्टेशन से पटना आने में ही काफी समय लग गया। मालूम हो कि, इससे पहले आठ कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन इस रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इसमें कोच संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया। उसी के तहत अब रेलवे की ओर से 16 कोच वाली ट्रेन पटना टू हटिया दौड़ेगी। पहले से यहां मौजूद कोच को इंदौर भेजा जाएगा। 


आपको बताते चलें कि, दो बार पहले ही पटना से हटिया वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल हो चुका है। दोनों बार ट्रायल सफल रहा है। 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पटना-हटिया-पटना वंदे भारत ट्रेन समेत पांच ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। वंदे भारत पटना-हटिया ट्रेन का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रांची से होना है।