ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : बढ़ते कोरोना के बीच आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक, लॉकडाउन पर लिया जायेगा फैसला

PATNA : कोरोना के मामले एक बार फिर से उछाल आया हैं. बिहार में सोमवार को कोरोना के 344 नए मामले सामने आए है. तो वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 1385 हो गयी है. कोरोना के बढ़ते

बिहार : बढ़ते कोरोना के बीच आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक, लॉकडाउन पर लिया जायेगा फैसला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना के मामले एक बार फिर से उछाल आया हैं. बिहार में सोमवार को कोरोना के 344 नए मामले सामने आए है. तो वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 1385 हो गयी है. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी, जिसमें छह जनवरी से आगे के लिए गाइडलाइन जारी की जायेगी. 


आइजीआइएमएस में किशोरों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन लगाये जाने के सवाल पर कहा कि पहले से ही पांच जनवरी तक गाइडलाइन जारी की गयी है. मंगलवार की शाम में बैठक होगी, जिसमें आगे क्या-क्या करना है, उसके बारे में निर्णय लिया जायेगा. प्रारंभिक दौर में अगले पांच से सात दिनों के लिए निर्णय लिया जायेगा. परिस्थिति के अनुसार जैसा होगा, आगे किया जायेगा. 


उन्होंने कहा कि हमलोग लगातार कोरोना जांच संख्या बढ़ाते रहे हैं. एक दिन में दो लाख से भी ज्यादा जांच की गयी है. देश में 10 लाख की जनसंख्या पर जितनी औसतन कोरोना जांच है, उससे हमलोगों के यहां जांच ज्यादा हुई है. हमलोगों के यहां 5.30 लाख जांच की गयी है, जबकि देशभर में पांच लाख से कम जांच हुई है. पहले जो जांच हो रही थी, उसमें संक्रमितों की संख्या कम थी. मगर इधर जो जांच हो रही है, उसमें संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है.