ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी

Bihar Train Accident: बिहार के पटना जिले के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस की तेज रफ्तार से गुजरने के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक रेलवे ट्रैक के पास था और ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना ने इलाके

वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Train Accident: बिहार के पटना जिले के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। यह घटना उस समय हुई जब पटना से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तेज गति से प्लेटफार्म संख्या 2 के पश्चिमी छोर से गुजर रही थी। इस ट्रेन का बाढ़ स्टेशन पर ठहराव नहीं है, इसलिए यह बिना रुके ही वहां से निकल रही थी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान एक युवक किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास चला गया। बताया जा रहा है कि वह खैनी मुंह से बाहर फेंकने के लिए ट्रैक की ओर झुका था। उसी समय अचानक तेज रफ्तार में आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में वह आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत रेल पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची रेल थाना बाढ़ की पुलिस टीम ने बिना देरी किए घायल युवक को उठाकर बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। उस समय उसकी हालत बेहद नाजुक थी और डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया।


डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल) रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन इसी दौरान उसकी हालत और बिगड़ गई और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक का माहौल बना दिया।


अब तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि कुछ स्थानीय लोग उसे आसपास के इलाके का निवासी बता रहे हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।


रेल थाना बाढ़ के सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और युवक की पहचान के लिए प्रयास जारी है।