ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : बड़ा हादसा टला, फतुहा में ट्रेन के नीचे आया युवक, फिर क्या हुआ यहां जानिए..

PATNA : राजधानी पटना से सटे फतुहा जंक्शन पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां बीते गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह रेलवे ट्रैक पर गिर गया

बिहार : बड़ा हादसा टला, फतुहा में ट्रेन के नीचे आया युवक, फिर क्या हुआ यहां जानिए..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से सटे फतुहा जंक्शन पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां बीते गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इसी दौरान ट्रेन खुल गई, हालांकि इस हादसे में उसकी जान बाल-बाल बच गई। स्टेशन पर मौजूद लोग युवक को बचाने के लिए चिल्लाते रहे वहीं कुछ लोग इस घटना का वीडियो बना लिया।


दरअसल, फतुहा स्टेशन पर यात्री ट्रेन के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान पटना-झाझा मेमू पैंसेजर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक युवक ट्रेन के नीचे गिर गया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोग युवक को बचाने के लिए दौड़े लेकिन तबतक ट्रेन खुल चुकी थी।


युवक ने समझदारी का परिचय देने हुए रेलवे ट्रैक के बीच में सो गया। ट्रेन पूरी रफ्तार से उसके ऊपर से गुजर गई। जिसको देख लोगों की सांसे अटक गई थी। हालांकि ट्रेन के गुजरने के बाद युवक सही सलामत बच गया। जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।


इस दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे युवक ट्रेन के नीचे सोया हुआ है और ट्रेन उसके ऊपर से पूरी रफ्तार से गुजर जाती है। बताया जाता है कि युवक फतुहां से बख्तियारपुर की ओर जा रहा था।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता