ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Amrit Bharat Express Train: चुनावी साल में बिहार को मिलने जा रही तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस रूट पर होगा परिचालन

Amrit Bharat Express Train: बिहार को चुनावी साल में तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है। मुजफ्फरपुर से हावड़ा के बीच चलने वाली यह नॉन-एसी ट्रेन जुलाई में शुरू हो सकती है। रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Amrit Bharat Express Train
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Amrit Bharat Express Train: बिहार को चुनावी साल में एक और रेल सौगात मिलने जा रही है। राज्य की तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जुलाई महीने में शुरू की जा सकती है। इस ट्रेन का संचालन मुजफ्फरपुर से हावड़ा के बीच किया जाएगा। रेलवे ने इसकी तैयारियों को तेज कर दिया है।


सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद ने बुधवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 के साथ-साथ वाशिंग पिट एरिया का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को हर तकनीकी स्तर पर समय पर तैयारी पूरी करने के निर्देश भी दिए।


फिलहाल ट्रेन के संचालन की अंतिम तारीख रेलवे बोर्ड द्वारा घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि जुलाई में परिचालन शुरू हो जाएगा। वर्तमान में मुजफ्फरपुर से हावड़ा या कोलकाता के लिए चलने वाली ट्रेनों को यह दूरी तय करने में 12 से 14 घंटे का समय लगता है। वहीं, अमृत भारत ट्रेन से यह दूरी करीब 10 घंटे में पूरी की जा सकेगी।


बिहार में अभी दो अमृत भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। एक ट्रेन दरभंगा से दिल्ली और दूसरी मुजफ्फरपुर के रास्ते सहरसा से मुंबई को जाती है। बता दें कि अमृत भारत एक्सप्रेस पूरी तरह नॉन-एसी ट्रेन होती है, जिसमें स्लीपर और अनारक्षित डिब्बे होते हैं। ट्रेन के दोनों सिरों पर इंजन लगे होते हैं, जिससे यह 'पुश-पुल तकनीक' पर चलती है। इसी तकनीक की वजह से यह ट्रेन सामान्य मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में तेज गति से चलती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता