ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, वर्गपात की चेतावनी ; IMD ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना सहित सभी जिलों में बारिश का सिस्टम फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून का प्रभाव 14 अगस्त तक सूबे में बने रहने का

बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, वर्गपात की चेतावनी ; IMD ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना सहित सभी जिलों में बारिश का सिस्टम फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून का प्रभाव 14 अगस्त तक सूबे में बने रहने का पूर्वानुमान है। 


शनिवार को पटना समेत जहानाबाद, गया, औरंगाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पश्चिम चंपारण, किशनगंज, कैमूर, बक्सर, रोहतास में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है


मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ अमृतसर, चंडीगढ़, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, मालदा होते हुए मिजोरम की ओर प्रभावी है। इनके प्रभाव से मानसून का प्रभाव कुछ दिनों तक बिहार में बना रहेगा। गुरुवार को चंपारण के चटिया में सर्वाधिक वर्षा 262.0 मिमी दर्ज की गई। हलांकि, राजधानी में दिन में धूप निकली जिससे उमस की स्थिति रही। लेकिन, इसके बाद भी कई जिलों में दिन में सूरज की बादलों के साथ लुकाछिपी बनी रही


वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 अगस्त से प्रदेश के कई जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि होगी। 34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री वृद्धि के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डेहरी को छोड़ सभी शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि आई है। पटना के अधिकतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 


आपको बताते चलें कि, बीते 24 घंटों के दौरान चंपारण के चटिया में 262.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं गोपालगंज के बरौली में 160.2 मिमी, पश्चिम चंपारण के नौतन में 157.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में 153.8 मिमी, पूर्वी चंपारण के पताही में 110.2 मिमी, गोपालगंज के कटिया में 102.4 मिमी, दरभंगा के बेनीबाद में 100.0 मिमी, मुजफ्फरपुर में 92.8 मिमी, मोतिहारी में 90.0 मिमी, हाजीपुर में 80.0, समस्तीपुर में 67.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।