ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

बिहार के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी, मौसम विज्ञान केंद्र ने किया अलर्ट

PATNA : बिहार में ठंड बढ़ने लगी है. हर दिन तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है.पहाड़ी इलाकों से आ रही पछुआ हवा के कारण बिहार के तापमान में गिरावट देखी जा रही है. जहां विभाग ने

बिहार के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी, मौसम विज्ञान केंद्र ने किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में ठंड बढ़ने लगी है.  हर दिन तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है.पहाड़ी इलाकों से आ रही पछुआ हवा के कारण बिहार के तापमान में गिरावट देखी जा रही है. जहां विभाग ने राज्य के 1 जिलों के लिए शीत दिवस घोषित किया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, नवादा, गया, पूर्णिया, किशनगंज, दरभंगा, मधुबनी, भभुआ और रोहतास में शीतलहर का पूर्वानुमान है. 


वहीं तीन दिनों के बाद राज्य के मौसम कुछ बदलाव दिखेगा. मौसम विज्ञानी संजय कुमार की मानें तो 24 दिसंबर से पछुआ की जगह पूर्वी हवा चलने के आसार हैं, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में सुधार होगा. बता दें सोमवार की तुलना में मंगलवार को राज्य के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला. 


मंगलवार को पछुआ हवा की गति में कमी आने से न्यूनतम तापमान में सुधार आया. सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को 7.6 पर आया. वहीं, 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा शहर रहा.

टैग्स