ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

बिहार में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, राज्य में 1100 के पार हुई मरीजों की संख्या

PATNA : बिहार में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को राज्य में 215 नए मरीज मिले। इसके साथ ही सूबे में डेंगू मरीजों की संख्या 1100 से अधिक हो गई। स्वास्थ्य विभाग के

बिहार में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, राज्य में 1100 के पार हुई मरीजों की संख्या
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को राज्य में 215 नए मरीज मिले। इसके साथ ही सूबे में डेंगू मरीजों की संख्या 1100 से अधिक हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 11 सितम्बर को राज्य में डेंगू के 215 नए मामले सामने आए। 


मालूम हो कि, केवल सितम्बर महीने में डेंगू मरीजों की संख्या 857 हो गई है। जबकि इस वर्ष डेंगू से पीड़ितों की संख्या 1132 हो गई। नए मामलों में सबसे अधिक पटना में 70 में अगला मरीज मिले। इसके बाद भागलपुर में 19, जमुई में 27, बेगूसराय में 14 और वैशाली में 10 मरीज मिले। राज्य के 12 मेडिकल कॉलेजों में अभी 225 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसमें सबसे अधिक भागलपुर मेडिकल कॉलेज में 141 मरीज भर्ती हैं। 


राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एम्स में नौ, आईजीआईएमएस में पांच, पीएमसीएच में 14, एनएमसीएच में नौ, एसकेएमसीएच में तीन,  डीएमसीएच में छह, एएनएमसीएच में 11, जीएमसी में तीन, पूर्णिया में पांच और पावापुरी मेडिकल कॉलेज में 19 मरीज भर्ती हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने समीक्षा बैठक की है। अपर मुख्य सचिव ने सभी अधीक्षकों व प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा।  


उन्होंने बताया कि भागलपुर को छोड़ राज्य के बाकी जिले में डेंगू की स्थिति ठीक है। भागलपुर में फॉगिंग पर जोर देने को कहा गया। साथ ही नगर निगम व जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर डेंगू मरीज मिलने पर 500 मीटर की परिधि में सघन फॉगिंग कराने को कहा। लोगों के बीच जागरुकता कार्यक्रम भी चलाने को कहा ताकि डेंगू का फैलाव अधिक नहीं हो। 

टैग्स