ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार के 38 जिलों में 533 नए नोटरी नियुक्त, पटना में सबसे अधिक 95 की नियुक्ति

बिहार विधि विभाग ने राज्य के 38 जिलों के लिए कुल 533 नोटरी की नियुक्ति की है। पटना में सबसे ज्यादा 95 नोटरी नियुक्त किए गए हैं, जबकि जमुई में केवल एक। साक्षात्कार 16 से 30 जून तक आयोजित हुआ था।

Bihar
सबसे कम एक नोटरी जमुई में नियुक्त
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 PATNA: बिहार सरकार के विधि विभाग ने राज्य भर में कानूनी सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए कुल 533 नोटरी (लेख्य प्रमाणक) नियुक्त किए हैं। इस संबंध में मेधासूची (Merit List) मंगलवार को विधि विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।


राज्य के विभिन्न जिलों के लिए कुल 533 नोटरी नियुक्त किए गए। पटना जिला में सबसे अधिक 95 नोटरी की नियुक्ति हुई है। विधि विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए कुल 533 नोटरी (लेख्य प्रमाणकों) की मेधासूची मंगलवार को जारी कर दी है। राज्य के विभिन्न जिलों में नोटरी की नियुक्ति के लिए विधि विभाग ने विगत 16 से 30 जून तक साक्षात्कार का आयोजन किया था। 


विधि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नियुक्त किए गए कुल 533 नोटरी में सबसे अधिक 95 नोटरी की नियुक्ति पटना जिले में की गई है। जबकि भागलपुर 36, पूर्णिया में 34, गया जी में 27, मुंगेर व नवादा में 19-19, समस्तीपुर में 18, कटिहार में 17, नालंदा, सारण, सुपौल, वैशाली और मधेपुरा जिलों में क्रमश: 15-15 नोटरी की नियुक्ति की गई है। जबकि जमुई में सबसे  कम केवल एक नोटरी की नियुक्ति की गई है। इसी तरह बक्सर, दरभंगा और शेखपुरा में क्रमक्ष: दो-दो नोटरी की नियुक्ति की गई है।


टैग्स