ब्रेकिंग
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे

बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों का कल होगा एक साथ शुभारंभ, विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय की राह भी होगी आसान

बिहार में 211 नए डिग्री महाविद्यालयों का एक साथ शुभारंभ होने जा रहा है। इसके साथ ही लगभग 220 एकड़ भूमि पर विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग भी प्रशस्त होगा, जिससे उच्च शिक्षा और शोध को नई दिशा मिलेगी।

बिहार न्यूज
CM का भागलपुर दौरा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बुधवार को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्यभर में 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों का एक साथ शुभारंभ किया जाएगा। 


इसे बिहार को उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इसके साथ ही, विश्वविख्यात विक्रमशिला विश्वविद्यालय की गौरवशाली शैक्षणिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 


लगभग 220 एकड़ भूमि पर केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होने जा रहा है, जिससे क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान और अकादमिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इस बात की जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी। 


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि "बिहार में 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों का कल एकसाथ शुभारंभ होगा। यह पहल बिहार को उच्च शिक्षा, शोध एवं नवाचार का सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। साथ ही विश्वविख्यात विक्रमशिला की गौरवशाली विरासत को नई ऊर्जा देते हुए लगभग 220 एकड़ भूमि पर केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होने जा रहा है।"


बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों का कल होगा एक साथ शुभारंभ, विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय की राह भी होगी आसान

टैग्स