ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Kameshwar Chaupal : राम मंदिर के ट्रस्टी रहे कामेश्वर चौपाल आवास में लाखों की चोरी, श्राद्ध में गया था परिवार

Kameshwar Chaupal : सात फरवरी को कामेश्वर चौैपाल का निधन हो गया था। उनके गांव में श्राद्ध कर्म किया गया जिसमें पूरा परिवार गया था। चोरों ने ताला तोड़कर करीब 50 लाख की संपत्ति चुरा ली।

Kameshwar Chaupal
Kameshwar Chaupal
© google
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Kameshwar Chaupal : राम मंदिर के ट्रस्टी रहे दिवंगत कामेश्वर चौपाल के घर में भीषण चोरी हो कर ली गयी है। उनके बेटे ने बताया है कि करीब 50 लाख की संपत्ति की चोरी हुई है जिनमें कामेश्वर चौपाल को सम्मान में दी गईं सामग्रियां भी शामिल हैं। इस घटना के बाद पुलिस पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।  घटना बेऊर थाना इलाके की है।


दरअसल, बीते सात फरवरी को कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया था। उनका श्राद्ध कर्म सुपौल स्थित गांव में किया गया जिसमें सभी परिजन पटना के आवास में ताला लगाकर गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके बंद घर का ताला तोड़कर हाथ साफ कर दिया। कामेश्वर चौपाल ने अयोध्या राम मंदिर की पहली ईंट रखी थी और भव्य मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी।


जानकारी के मुताबिक, कामेश्वर चौपाल का परिवार घर गया तो मौका पाकर चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया और छह आलमीरा में रखे सोने चांदी के जेवर और कीमती सामान चुरा ले गए। चोर कामेश्वर को सम्मान में दिया गया सोने का मुकुट भी उठा ले गए। अन्य उपहार भी बदमाशों ने नहीं छोड़ा। दिवंगत कामेश्वर चौपाल के बेटे विद्यानंद विवेक ने बताया कि पिताजी के श्राद्ध में पूरा परिवार गांव गया था। 15 फरवरी तक लोग घर में आए थे। उसके बाद से घर बिल्कुल खाली था। उन्होंने बताया कि आलमीरा तोड़कर सोने चांदी का सभी आभूषण ले गए। कुल मिलाकर तकरीबन 50 लाख की चोरी कर ली गयी है।


इधर, कामेश्वर चौपाल की बहू मीनाक्षी ने मांग किया है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरी का सामान बरामद करे। लेकिन अभी तक आश्वासन से ज्यादा कुछ नहीं मिला है। बताया कि शादी का पूरा जेवर चोर उठा ले गए। इस घटना से पटना में रात्रि पुलिस गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं। कामेश्वर चौपाल बिहार के सुपौल जिले कमरैल गांव के मूल निवासी थे। अयोध्या में चौपाल ने श्रीराम मंदिर की पहली ईंट रखी थी।