ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

पटना से बड़ी खबर: सफारी ने ऑटो और बाइक सवार को रौंदा, दंपती की मौत कई लोग घायल, मदद के लिए सामने आए पप्पू यादव

जब यह हादसा हुआ तब पप्पू यादव एक शादी समारोह से मंदिरी स्थित अपने आवास लौट रहे थे तभी उनकी नजर इस पर पड़ी उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी में बिठाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वही टेम्पू में फंसे युवक को किसी तरह बाहर निकाला।

BIHAR
भीषण हादसा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटना के जगदेव पथ के पास सफारी गाड़ी ने ऑटो और बाइक सवार को रौंद डाला। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत की खबर हैं वही कई लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। दोनों मृतक पति-पत्नी हैं। जब यह हादसा हुआ तब पूर्णियां के सांसद पप्पू यादव शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने मंदिरी आवास की ओर जा रहे थे तभी उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी से सभी घायलों को अस्पताल भेजा।  


बताया जाता है कि सफारी चलाने वाला व्यक्ति नशे में धुत था। इस घटना के बाद भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने खुद टेम्पू में फंसे युवक को बाहर निकालने में मदद की। वो टेम्पू पर चढ़ गये और धक्का देने लगे ताकि फंसे युवक को बाहर निकाला जा सके। लोगों ने भी गाड़ी में फंसे युवक को निकालने का प्रयास किया।  


बताया जाता है कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के जगदेव पथ स्थित मुरलीचक में एक सफारी कार ने बाइक से जा रहे दंपती को पहले रौंदा फिर भागने के दौरान ऑटो को भी रौद दिया। सफारी का रजिस्ट्रेशन नंबर br06 pc 6977 है जिस पर बिहार सरकार का नेम प्लेट लगा हुआ था। 80 से ज्यादा स्पीड में सफारी चल रही थी। तभी अनियंत्रित होकर बाइक सवार को रौंद दिया इस हादसे में दंपती अशोक कुमार और पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों पति पत्नी मुरलीचक के ही रहने वाले थे। वल्मीचक में उनका हार्डवेयर की दुकान है। घर से दुकान दोनों पति-पत्नी जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। तभी ऑटो को भी सफारी ने टक्कर मार दी। सफारी जगत पासवान उर्फ जगन पासवान के नाम से हैं। ऑटो सवार तीन लोग भी बुरी तरह घायल हो गये। 


पटना के जगदेव पथ में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक सफारी गाड़ी ने ऑटो और बाइक को बेरहमी से रौंद डाला। पप्पू यादव ने कहा कि मैं एक समारोह से लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक मंजर मेरी आंखों के सामने घटा। चीख-पुकार मच गई, घायल तड़प रहे थे, लेकिन वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने में व्यस्त थे, कोई भी तत्काल मदद के लिए आगे नहीं आया। किसी का खून बह रहा हो, कोई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हो, और हम सिर्फ तमाशबीन बनकर कैमरे में यह दर्द कैद करने में लगे रहें—यह समाज के लिए बेहद शर्मनाक और चिंता का विषय है।


पप्पू यादव ने कहा कि यह बिहार की तथाकथित शराबबंदी का सच है, जो सिर्फ कागजों पर लागू है लेकिन हकीकत में गाड़ियों के पहियों तले लोगों की जिंदगी कुचल रही है। नशे में धुत्त एक लापरवाह इंसान ने न जाने कितने परिवारों को रोने पर मजबूर कर दिया। हमने तत्काल घायलों की मदद की, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि हमारी बेपरवाह व्यवस्था और समाज की संवेदनहीनता का आईना है। क्या अब भी हम सिर्फ मूकदर्शक बने रहेंगे, या आगे बढ़कर पीड़ितों की मदद करेंगे? सोचिए, कल यह हादसा आपके अपनों के साथ भी हो सकता है।

टैग्स