ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

BIHAR NEWS : चुनाव से पहले बिहार में बड़ा खेल ! सात लाख लोगों ने कर दिया यह काम, यह लोग भी हुए दंग

BIHAR NEWS : बिहार छठे स्थान पर है। इसमें सबसे अधिक यूपी, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, एमपी, महाराष्ट्र है। इन राज्यों में ....

bihar for fraud
bihar for fraud
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BIHAR : बिहार में यह चुनावी साल है।  ऐसे में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जिससे लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ रही है। कभी यह बातें राजनतिक गलियारों से जुड़ीं होती है तो कभी काम खबरों के बीच से होती है।  अब आज हम आपको एक ऐसी ही खबर बताने वाले हैं जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। 


दरअसल, बिहार में एक या दो लोग नहीं बल्कि लाखों ने बड़ा झोल किया है। इसके बाद से सभी की टेंशन बढ़ी हुई है कि आखिर यह संभव कैसे हुआ ? यहां उपभोक्ताओं के बिना किसी जानकारी के उनके नाम पर सिम खरीद लिया गया है और उसका जमकर उपयोग किया जा रहा है। इससे आपके साथ धोखाधड़ी या अन्य अवैध गतिविधियाँ हो सकती हैं।


बिहार में ऐसा एक-दो लोगों के साथ नहीं बल्कि राज्य के 7,00,979 उपभोक्ताओं के साथ हो रहा था। बताया जा रहा है कि दूरसंचार विभाग के संचार साथी एप और पोर्टल पर 14 लाख 30 हजार 614 उपभोक्ताओं ने नंबर जांच करने के लिए आवेदन किया था। इसमें सात लाख से अधिक उपभोक्ताओं के नाम से फर्जी तरीके से सिम लेकर उसका इस्तेमाल करने का मामला सामने आया।


इधर, जब इस बात की भनक ईओयू को लगा तो उन्होंने सिम बॉक्स से साइबर ठगी मामले में झारखंड के देवघर से मुकेश महतो नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डीआईजी (साइबर) संजय कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाया जा रहा है। उससे विस्तृत पूछताछ की जायेगी। 

डीआईजी ने कहा कि ईओयू को जानकारी मिली थी कि देवघर के कारो थाना इलाके के निवासी मुकेश महतो ने ही वैशाली के मो. सुल्तान को बड़ी मात्रा में फर्जी पहचान पत्र उपलब्ध कराये थे।


आपको बताते चलें कि,इस समस्या से बचने के लिए, आप Sanchar Saathi पोर्टल पर जाकर अपने नाम पर जारी सिम कार्ड की सूची देख सकते हैं और किसी भी अनजान नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं।