ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

BIHAR NEWS : भूमि विवाद में पीट -पीटकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी हुआ फरार

PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। सूबे के अंदर बगहा के भीतहा थानाक्षेत्र के हेतुहवा मुजा टोला में एक बुजुर्ग महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना का का

BIHAR NEWS : भूमि विवाद में पीट -पीटकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी हुआ फरार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। सूबे के अंदर बगहा के भीतहा थानाक्षेत्र के हेतुहवा मुजा टोला में एक बुजुर्ग महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना का कारण 7 कट्ठा जमीन बताया जा रहा है। मृतका पार्वती देवी अपने खेत में काम करने गई थी, जहां उनका शव संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 


जानकारी के मुताबिक मृतका और उनके पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना से एक दिन पहले भी दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई थी। अगले ही दिन पार्वती देवी खेत में काम करने गई थी, जहां उनका शव मिला। मृतका पार्वती देवी के बेटे राजदेव का कहना है कि उनके पड़ोसियों ने हमला कर उनकी मां की हत्या कर दी है। 


घटना की जानकारी मिलते ही भीतहा पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. बथवारिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश जारी है।