ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’

पटना के ज्ञान भवन में ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में लालू यादव बेटे तेज प्रताप के साथ पहुंचे। CM सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वही पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी भी नजर आए।

बिहार न्यूज
‘भोजपुरी बवाल’ रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के ज्ञान भवन में सोमवार को ‘भोजपुरी बवाल’ रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेज प्रताप यादव के साथ पहुंचे। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


कार्यक्रम स्थल पर मीडिया से बातचीत में लालू प्रसाद यादव ने ‘भोजपुरी बवाल’ की तारीफ की। उन्होंने कहा, “भोजपुरी बवाल देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। जितने भी लोग हैं, सब बधाई के पात्र हैं।” लालू यादव की मौजूदगी से कार्यक्रम में खास उत्साह देखने को मिला।


पटना के ज्ञान भवन में ग्रैंड फिनाले की शूटिंग में भोजपुरी सिनेमा और मनोरंजन जगत के कई बड़े नाम शामिल हुए। पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव इस कार्यक्रम में नजर आए। शो से जुड़े इन पांचों प्रमुख चेहरों को ग्रैंड इवेंट में फाइनलिस्ट के तौर पर पेश किया गया। इसके अलावा भोजपुरी और टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े कई अन्य कलाकार भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।


इस रियलिटी शो प्रोग्राम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक और मनोरंजन दोनों लिहाज से खास बना दिया। ‘भोजपुरी बवाल’ फिलहाल मिड सीजन में है, लेकिन ग्रैंड फिनाले की शूटिंग के लिए पटना में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे एक मंच पर जुटे। ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग आज सोमवार 24 अगस्त को पटना में हो रही है। इस रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले का प्रसार 6 सितंबर को किया जाएगा। 

टैग्स