ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

भारी बारिश और जलजमाव के कारण मगध विश्वविद्यालय ने स्नातक की परीक्षा स्थगित की

PATNA : भारी बारिश और जल जमाव के कारण मगध विश्वविद्यालय ने स्नातक परीक्षा स्थगित कर दी है. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने इसका आदेश निकाल दिया है. लगातार बारिश और कॉलेजों में

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भारी बारिश और जल जमाव के कारण मगध विश्वविद्यालय ने स्नातक परीक्षा स्थगित कर दी है. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने इसका आदेश निकाल दिया है. लगातार बारिश और कॉलेजों में भारी जलजमाव के कारण ये फैसला लिया गया है.

मगध विश्वविद्यालय का फैसला
मगध यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक ने आज आदेश जारी किया गया जिसमें B.A., B.Com, B.Sc  के स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी गयी है. स्नातक तृतीय खंड की शेष परीक्षा 30 सितंबर से होने वाली थी लेकिन भारी बारिश और परीक्षा केंद्रों पर जलजमाव के कारण परीक्षा संचालित करा पाना मुमकिन नहीं था. लिहाजा परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने अपने आदेश में कहा है कि स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा की नयी तिथि बाद में तय की जायेगी. छात्र मगध विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जाकर नयी तिथि की जानकारी ले सकते हैं.

सूबे के ज्यादातर जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
भारी बारिश और जलजमाव के कारण सूबे के ज्यादातर जिलों में स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है. पटना यूनिवर्सिटी ने भी अपनी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. वहीं, राजधानी के तमाम स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी घोषित कर दी गयी है. सभी स्कूलों को 10 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है.