ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में मिला कोरोना का एक और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 542

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को चौथी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक भागलपुर के सन्हौला इलाके में एक नया

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को चौथी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक भागलपुर के सन्हौला इलाके में एक नया मरीज मिला है. जिसके कारण राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 542 हो गया है. इस नए मरीज के मिलने के साथ ही भागलपुर में भी अब एक दर्जन कोरोना मरीज हो गए हैं.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए मरीज के मिलने की पुष्टि की गई है. प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि भागलपुर के सन्हौला इलाके से 18 साल का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने इससे पहले बुधवार को तीसरा अपडेट जारी कर बताया कि पटना के राजाबाजार इलाके से एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है. उसकी उम्र 28 साला बताई जा रही है. बता दें कि आज दूसरे अपडेट के मुताबिक अगमकुआं इलाके से भी एक नया मरीज मिला. 21 साल के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.


बिहार में मिला कोरोना का एक और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 542


प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कैमूर के भभुआ से भी एक नया मरीज मिला है. उसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है. इससे पहले शिवहर जिले के गढ़वा इलाके में 25 साल की एक लड़की कोरोना पॉजिटिव मिली. मधुबनी के नारर इलाके से भी 24 साल का एक लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया.


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पहले अपडेट के मुताबिक पूर्णिया जिले में जलालगढ़ इलाके से भी एक मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. उसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है. बता दें कि बिहार के विभिन्न जिले से अब तक 542 मामले आ चुके हैं. जिसमें 188 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि 4 मरीजों की मौत हुई है. मरने वालों में मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी और सीतामढ़ी के एक-एक मरीज शामिल हैं.

टैग्स