ब्रेकिंग
दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦उत्तराखंड में गुटखा और पान मसाला बैन, बनाने-बेचने और भंडारण पर एक साल तक रोक✦Bihar Vigilance Raid : RWD के धनकुबेर कार्यपालक अभियंता ने दार्जिलिंग में करोड़ों का प्लॉट खरीदा...पत्नी के नाम पर अकूत संपत्ति अर्जित की, विजिलेंस रेड में खुली पोल✦SIR में कटा मिर्ची बाबा का नाम, बोले- मैं जिंदा हूं, फिर वोटर लिस्ट से नाम क्यों हटाया?✦दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦उत्तराखंड में गुटखा और पान मसाला बैन, बनाने-बेचने और भंडारण पर एक साल तक रोक✦Bihar Vigilance Raid : RWD के धनकुबेर कार्यपालक अभियंता ने दार्जिलिंग में करोड़ों का प्लॉट खरीदा...पत्नी के नाम पर अकूत संपत्ति अर्जित की, विजिलेंस रेड में खुली पोल✦SIR में कटा मिर्ची बाबा का नाम, बोले- मैं जिंदा हूं, फिर वोटर लिस्ट से नाम क्यों हटाया?

बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत: भागलपुर-कटिहार के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, CM सम्राट चौधरी ने PM मोदी का जताया आभार

Bihar News: बिहार में भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार तथा कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि इन ट्रेनों के परिचालन से भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया एवं नौगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और क्षेत्र में रेल संपर्क को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही पर्व-त्योहारों में आने-जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। 



मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी तथा सीमांचल और अंग क्षेत्र के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार के साथ सतत समन्वय बनाए रखेगी।



मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में रेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। बेहतर रेल संपर्क से आम लोगों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को लाभ मिलेगा। राज्य सरकार बिहार में आधारभूत संरचनाओं के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही है।



मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि बिहार में रेल सुविधाओं के निरंतर विस्तार से राज्य के विकास को गति मिलेगी तथा आम जनता को और बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता