ब्रेकिंग
छपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट

बेऊर जेल अधीक्षक नीरज झा सस्पेंड, छापेमारी में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं

बिहार सरकार ने बेऊर जेल में भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं के आरोप में अधीक्षक नीरज कुमार झा को निलंबित कर दिया है। छापेमारी में अवैध मेस संचालन, बंदियों से वसूली और अन्य गड़बड़ियां सामने आई हैं।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय आदर्श कारा, बेऊर के अधीक्षक नीरज कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जेल में भ्रष्टाचार, अवैध गतिविधियों और गंभीर अनियमितताओं के आरोपों की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई है।


दरअसल, 20 जून को कारा प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बेउर जेल में छापेमारी की थी। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि जेल के वार्डों में अवैध रूप से मेस संचालित किए जा रहे थे। इसके अलावा वार्डों में हीटर का इस्तेमाल भी किया जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है।


जांच टीम को यह भी जानकारी मिली कि जेल की कैंटीन में सामान अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था। बंदियों को तय मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा था और उनसे अवैध वसूली किए जाने के भी आरोप सामने आए हैं। सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि किशोर बंदियों को उम्रदराज और कुख्यात कैदियों के साथ रखा जा रहा था, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक शोषण की आशंका बढ़ रही थी।


जांच के दौरान यह भी आरोप लगा कि जेल प्रशासन ने जांच दल को बिना सुरक्षा के बंदियों के बीच छोड़ दिया था। इन सभी आरोपों को गंभीर मानते हुए सरकार ने जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा को निलंबित कर दिया। कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान नीरज कुमार झा का मुख्यालय केंद्रीय कारा, भागलपुर रहेगा। वहीं, सहायक कारा महानिरीक्षक राजीव कुमार को बेउर जेल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में जेलर, सहायक अधीक्षक समेत कई अन्य कर्मियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में उसकी 'जीरो टॉलरेंस' की नीति है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।